ePaper

उत्तर कोरिया की मिसाइल का असर, सोना 30,000 रुपये के पार

Updated at : 29 Aug 2017 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर कोरिया की मिसाइल का असर, सोना 30,000 रुपये के पार

नयी दिल्ली: उत्तर कोरिया द्वारा जापान के ऊपर से मिसाइल दागने के समाचारों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतें 550 रुपये उछलकर 30,450 रुपये प्रति दस ग्राम हो गयीं. इसी तरह औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं के भारी उठाव से चांदी में भी तेजी का रुख रहा. चांदी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: उत्तर कोरिया द्वारा जापान के ऊपर से मिसाइल दागने के समाचारों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतें 550 रुपये उछलकर 30,450 रुपये प्रति दस ग्राम हो गयीं.

इसी तरह औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं के भारी उठाव से चांदी में भी तेजी का रुख रहा. चांदी के दाम 41000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को लांघते हुए 41,100 रुपये प्रति किलो पर बंद हुए, जो कल की तुलना में 900 रुपये का उछाल दिखाता है.

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि उत्तर कोरिया व अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर विदेशी बाजारों पर भी रहा, जहां सोने के दाम इस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गये.

समाचारों के अनुसार उत्तर कोरिया ने अपनी राजधानी प्योंगयांग से एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जो जापान के ऊपर से गुजरी और फिर उत्तरी प्रशांत महासागर में गिरी.

घरेलू स्तर पर स्थानीय जौहारियों की बढ़ी मांग ने इस तेजी को बल दिया. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.90 प्रतिशत चढ़कर 1322.41 डाॅलर प्रति औंस रहा, जो कि पिछले साल नौ नवंबर के बाद का इसका उच्चतम स्तर है.

चांदी भी 0.66 प्रतिशत चढ़कर 17.54 डाॅलर प्रति औंस दर्ज की गयी. दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 550 – 550 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 30,450 रुपये और 30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

सोमवार को इसमें 50 रुपये की गिरावट थी. आठ ग्राम वाली गिन्नी के भाव भी 100 रुपये चढ़कर 24,600 रुपये हो गये. सोने की तरह चांदी तैयार की कीमत 900 रुपये चढ़कर 41,100 रुपये प्रति किलो हो गयी, जबकि साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी की कीमत 675 रुपये की तेजी के साथ 39,900 रुपये प्रति किलो हो गयी. चांदी सिक्का लिवाली 1000 रुपये की तेजी के साथ 74000 रुपये तथा बिकवाली 75000 रुपये प्रति सैकड़ा रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola