जन्माष्टमी के दिन गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2017 10:59 AM
मुंबर्इः सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. सेंसेक्स 86 अंक की बढ़त के साथ 31,300 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी 46 अंक की मजबूती के साथ 9756 अंक पर खुला. फिलहाल, सेंसेक्स 146 अंक यानी 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 31,360 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. […]
मुंबर्इः सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. सेंसेक्स 86 अंक की बढ़त के साथ 31,300 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी 46 अंक की मजबूती के साथ 9756 अंक पर खुला. फिलहाल, सेंसेक्स 146 अंक यानी 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 31,360 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 53 अंक यानी 0.5 फीसदी बढ़कर 9,764 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी का माहौल है.
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 1.5 फीसदी से ज्यादा उछला है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 सूचकांक में 1.7 फीसदी की मजबूती आयी है. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 1.5 फीसदी तक बढ़ा है. बाजार में ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यू्मर ड्युरेबल्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है. बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी बढ़कर 24,065 के स्तर पर पहुंच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










