होशियार! जेब में न हो नकदी तो निकाल लें, तीन दिन तक गिरे रह सकते हैं एटीएम के शटर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2017 10:58 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सावधान! यदि आपकी जेब में पैसे नहीं हैं, तो जल्दी कीजिए. कहीं एेसा न हो कि आपकी जेब में पैसे न हों आैर आप नकदी पाने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगा रहे हों. आने वाले तीन दिनों तक यानी शनिवार से लेकर सोमवार तक बैंकों पर ताला लटके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सावधान! यदि आपकी जेब में पैसे नहीं हैं, तो जल्दी कीजिए. कहीं एेसा न हो कि आपकी जेब में पैसे न हों आैर आप नकदी पाने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगा रहे हों. आने वाले तीन दिनों तक यानी शनिवार से लेकर सोमवार तक बैंकों पर ताला लटके मिलेंगे आैर एटीएम के शटर गिरे हो सकते हैं. इसका कारण यह है कि शनिवार से सोमवार तक बैंकों में छुट्टी रहेगी. हालांकि, कहा यह जा रहा है कि इस अवकाश के दौरान देश में बैंकों के एटीएम खुले रहेंगे, लेकिन उसमें नकदी की किल्लत लोगों को परेशान कर सकती है.

इस खबर को भी पढ़ेंः SBI के ATM से निकासी पर नहीं लगेगा कोर्इ एक्स्ट्रा चार्ज

गौरतलब है कि महीने का आखिरी शनिवार होने की वजह से कल बैंक बंद रहेंगे. परसों रविवार है आैर सोमवार को रमजान के समाप्त होने के बाद र्इद का त्योहार मनाया जायेगा. इसलिए बैंकों समेत तमाम सरकारी विभागों के कार्यालय बंद रहेंगे. लगातार तीन दिनों तक बैंकों में अवकाश रहने के कारण एटीएम में नकदी डालने का संकट खड़ा हो सकता है. एेसे में जिसकी जेब में नकदी नहीं रहेगी, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola