ePaper

जब आप सुबह 6 बजे पहुंचेंगे पेट्रोल पंप तो बदली हुई नजर आएगी कीमत

Updated at : 15 Jun 2017 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
जब आप सुबह 6 बजे पहुंचेंगे पेट्रोल पंप तो बदली हुई नजर आएगी कीमत

नयी दिल्ली : 16 जून, 2017 से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में रोजाना होने वाले बदलाव को लेकर नियमों को थोड़ा बदलाव किया गया है. अब आधी रात को नहीं बल्कि रोजाना सुबह छह बजे इसकी कीमतों में बदलाव होगा. बुधवार देर शाम पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान के साथ पेट्रोल पंप […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : 16 जून, 2017 से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में रोजाना होने वाले बदलाव को लेकर नियमों को थोड़ा बदलाव किया गया है. अब आधी रात को नहीं बल्कि रोजाना सुबह छह बजे इसकी कीमतों में बदलाव होगा. बुधवार देर शाम पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान के साथ पेट्रोल पंप डीलरों की बैठक में इस बात पर सहमति बन गयी है. इसके साथ ही पेट्रोल पंप डीलरों के संघ ने 16 जून से प्रस्तावित हड़ताल भी टालने का ऐलान किया है.

लालू के बेटे और मंत्री तेज प्रताप के पेट्रोल पंप का लाइसेंस कैंसिल करने को नोटिस जारी

डीलरों के साथ बैठक के बाद प्रधान ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि पेट्रोल पंप चलाने वाले लोगों के सभी मुद्दों को ध्यान से सुनने के बाद उनकी कुछ मुश्किलों को सही पाया गया है. जैसे, डीलरों को रोजाना रात में कीमत बदलने के लिए कर्मचारियों को रखना पड़ता जिसके कारण यह फैसला किया गया है कि अब रात्रि के 12 बजे के स्थान पर सुबह छह बजे पेट्रोल व डीजल की कीमतें बदली जाएंगी. सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाली थोड़ी-बहुत कमी होती है तो उसका फायदा भी ग्राहकों को मिले.

प्रधान ने कहा कि तेल कंपनियों को कहा गया है कि वे सभी पेट्रोल पंपों को स्वचालित बनाने की प्रक्रिया भी तेजी से शुरू करें. तेल कंपनियों से पेट्रोल व डीजल के उत्पादन से लेकर उसे ग्राहकों को बेचने की पूरी प्रक्रिया को स्वचालित करने को कहा गया है.

पटना : पेट्रोल पंप में हुई लूट में किसी कर्मचारी ने किया ‘विभीषण’ का काम, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने पूरी प्रक्रिया को निर्बाध तरीके से लागू करने के लिए चौबीस घंटे का कंट्रोल रूम बनाने का एलान किया है. कंपनी पूरे देश में कुल 87 कंट्रोल रूम बनाने की ओर अग्रसर है. कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है कि पेट्रोल पंपों को किसी तरह की इंवेंट्री की हानि नहीं उठानी पड़े जिसके लिए 24 घंटे के भीतर डिपो से 25 हजार डीलरों तक पेट्रोल व डीजल पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इससे पेट्रोल पंपों को नयी कीमत के मुताबिक पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति करने में सुविधा होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola