ePaper

सतीश बोरवणकर टाटा मोटर्स के मुख्य परिचालन अधिकारी, वाणिज्यिक वाहन प्रमुख पिशारोडी का इस्तीफा

Updated at : 05 Jun 2017 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
सतीश बोरवणकर टाटा मोटर्स के मुख्य परिचालन अधिकारी, वाणिज्यिक वाहन प्रमुख पिशारोडी का इस्तीफा

नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स ने अपने कार्यकारी निदेशक सतीश बोरवणकर को मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया है. यह पद नया सृजित किया गया है. इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि उसके वाणिज्यिक वाहन कारोबार प्रमुख रवींद्र पिशारोडी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स ने अपने कार्यकारी निदेशक सतीश बोरवणकर को मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया है. यह पद नया सृजित किया गया है. इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि उसके वाणिज्यिक वाहन कारोबार प्रमुख रवींद्र पिशारोडी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसने मौजूदा कार्यकारी निदेशक (गुणवत्ता) बोरवणकर को तत्काल प्रभाव से कंपनी का मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया है.इसके साथ ही उनके कार्यकारी निदेशक पद का कार्यकाल जुलाई से दो साल के लिए बढा दिया जाएगा.

इससे पहले कंपनी ने जानकारी दी थी कि उसके वाणिज्यिक वाहन इकाई के प्रमुख पिशारोडी ने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया है.पिशारोडी कंपनी के साथ 2007 से जुडे रहे हैं. इससे पहले वह कैस्ट्रॉल लिमिटेड और फिलिप्स इंडिया में कार्य कर चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola