8वें वेतन आयोग में भर्ती, महीने की सैलरी ₹1.80 लाख तक होगी

Updated:
विज्ञापन

8Th Pay Commission

8th Pay Commission में रिसर्च और विश्लेषण के लिए 20 पदों पर भर्ती निकली है। सीनियर कंसल्टेंट को ₹1.80 लाख तक की सैलरी मिलेगी.

विज्ञापन

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन तय करने वाले 8वें वेतन आयोग ने अपनी रिसर्च टीम को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञों की भर्ती शुरू की है. यह नियुक्तियां पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होंगी, जिसमें फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों ऑप्शनस दिए गए हैं.

विज्ञापन
पद (Post)पदों की संख्यान्यूनतम अनुभवअधिकतम उम्र
सीनियर कंसल्टेंट510 साल45 साल
कंसल्टेंट56 साल40 साल
यंग प्रोफेशनल104 साल32 साल

सैलरी का पूरा गणित: फुल-टाइम और पार्ट-टाइम

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसका पारिश्रमिक (Labour charges) है. यहां किसी अतिरिक्त भत्ते के बिना एकमुश्त (Consolidated) सैलरी दी जाएगी.

पद का नामफुल-टाइम सैलरी (मासिक)पार्ट-टाइम (12 दिन)पार्ट-टाइम (6 दिन)
सीनियर कंसल्टेंट₹1,80,000₹90,000₹45,000
कंसल्टेंट₹1,20,000₹60,000₹30,000
यंग प्रोफेशनल₹90,000₹45,000₹22,500

क्या मिलेगा और क्या नहीं ?

चूंकि यह एक अस्थायी और कॉन्ट्रैक्ट आधारित नौकरी है, इसलिए उम्मीदवारों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.

  • महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया (HRA), मेडिकल सुविधा (CGHS) या सरकारी गाड़ी जैसी कोई सुविधा नहीं मिलेगी.
  • लैपटॉप, मोबाइल और इंटरनेट जैसी जरूरी चीजों का इंतजाम उम्मीदवारों को खुद करना होगा.
  • आवेदनों की जांच एक सीनियर कमेटी करेगी, जो जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों को ‘इंटरैक्शन’ के लिए बुलाएगी. कमेटी को किसी भी आवेदन को बिना कारण बताए रद्द करने का अधिकार है.

Also Read: अब 5 साल का इंतजार जरूरी नहीं! जानें नए लेबर कोड में किसे मिलेगा 1 साल में ग्रेच्युटी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola