Sridevi Death Anniversary: हीरो से ज्यादा फीस लेती थीं श्रीदेवी, VIDEO
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Feb 2024 3:49 PM
Sridevi Death Anniversary: श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्हें बतौर फीस पहली बार 1 करोड़ रुपए मिले थे. निर्माता-निर्देशक उन्हें मुंह मांगी रकम देने के लिए तैयार रहते थे.
Sridevi Death Anniversary: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच न हो, लेकिन अपने फैंस के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं. लोग उनकी एक्टिंग के ही नहीं, बल्कि उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे. उन्हें “बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार” के नाम से भी जाना जाता था. आज से 6 साल पहले, 24 फरवरी 2018 का दिन सिनेमा जगत और फैंस के लिए काफी दुखद था. इस दिन श्रीदेवी ने अपनी आखिरी सांस ली थीं. श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्हें बतौर फीस पहली बार 1 करोड़ रुपए मिले थे. 80-90 के दशक में श्रीदेवी को फिल्म की सफलता की गारंटी माना जाता था. ऐसे में सारे निर्माता-निर्देशक उन्हें मुंह मांगी रकम देने के लिए तैयार रहते थे. श्रीदेवी ने साउथ की फिल्मों से अपनी करियर की शुरुआत की थी और साउथ की फिल्मों में खूब नाम कमाया था. वहां श्रीदेवी को एक बड़ी एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










