भागलपुर, जमालपुर और हावड़ा रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें, देखिये रूट और टाइमिंग

Updated at : 31 Mar 2026 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Special Train News

समर स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: बिहार के भागलपुर से दिल्ली के बीच रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. इस ट्रेन के चलने से हजारों लोगों को फायदा होगा. आइये रूट और टाइम टेबल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Bihar Train News: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर और दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इसके साथ ही दिल्ली और हावड़ा के बीच भी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

रूट और टाइम

रेलवे ने बताया कि 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार को 04062 दिल्ली-भागलपुर स्पेशल ट्रेन दिल्ली से सुबह 11:45 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार को 04061 भागलपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन शाम 4:30 बजे भागलपुर से रवाना होगी और अगले दिन रात 8:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशन पर रुकेगी.

इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा होगी. इससे हर वर्ग के यात्रियों को आरामदायक यात्रा मिल सकेगा. रेलवे जल्द ही टिकट बुकिंग की तारीख भी जारी करेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दिल्ली से हावड़ा के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

दिल्ली और हावड़ा के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. 04052 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक हर शुक्रवार को शाम 6:15 बजे दिल्ली से चलेगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. 22 अप्रैल को सिर्फ यह ट्रेन नहीं चलेगी.

04051 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर रविवार को रात 1:40 बजे हावड़ा से चलेगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी. रेलवे ने सिर्फ लंबी दूरी ही नहीं, बल्कि लोकल यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा है.

10 अप्रैल से साहिबगंज-जमालपुर और जमालपुर-किऊल रूट पर 12 कोच वाली मेमू ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा. इससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 12 जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नालंदा में बीच सड़क महिला से बदसलूकी, कपड़े फाड़े, वीडियो बनाने की कोशिश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन