bhagalpur news. भगवान महावीर के फैलाये अहिंसा का प्रकाश पूरे विश्व के लिए जरूरी

Updated at : 30 Mar 2026 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. भगवान महावीर के फैलाये अहिंसा का प्रकाश पूरे विश्व के लिए जरूरी

भगवान महावीर के फैलाये अहिंसा का प्रकाश पूरे विश्व के लिए जरूरी है. परोपकार के प्रभाव से संकट दूर हो जाता है.

विज्ञापन

भगवान महावीर के फैलाये अहिंसा का प्रकाश पूरे विश्व के लिए जरूरी है. परोपकार के प्रभाव से संकट दूर हो जाता है. समन्वय से समाज आगे बढ़ता है. उक्त बातें पूज्य आर्यिका विशिष्टमति माताजी ने सोमवार को श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही. मौका था दिगंबर जैन समाज की ओर से श्री दिगंबर जैन मंदिर कोतवाली चौक में भगवान महावीर का 2625 वां जयंती महोत्सव आयोजन का. इससे पहले भगवान महावीर का 2625 वां जयंती महोत्सव पर कोतवाली चौक स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में पूज्य आर्यिका विशिष्टमति माताजी संघ सहित शामिल थी. उन्होंने सभी को आशीर्वाद दिया. शोभायात्रा में बैंड बाजे झांकियां सहित श्वेत वस्त्र में पुरुष और केसरिया साड़ियों में महिलाएं स्तुति गाते हुए चल रही थी. भजन गाते हुए जैन परिषद के नवयुवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था. श्रद्धालु भगवान महावीर के संदेशों वाली तख्तियां बैनर हाथों में लिये चल रहे थे. विशाल रथ पर विराजमान भगवान महावीर की प्रतिमा की जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने दीप सजी थाली से आरती उतारी. इस दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा की गयी. शोभायात्रा कोतवाली चौक से गोशाला रोड, खलीफाबाग चौक, वेरायटी चौक, स्टेशन चौक होते हुए वापस कोतवाली चौक जैन मंदिर पहुंच पूरी हुई. सभी श्रद्धालु विश्व शांति अहिंसा से होगी, सादा जीवन मानव जीवन का शृंगार, अपरिग्रह अपनाएं दुनिया को खुशहाल बनाएं आदि जयकारा लगा रहे थे. पूज्य माताजी विशिष्टश्री जी ने आगे कहा कि संतुलित विचार सुखी जीवन का आधार है. अच्छा कार्य तो एक ही है और वह है परोपकार. दिगंबर जैन मंदिर कोतवाली चौक में 108 कलशों से जन्म उत्सव महाअभिषेक किया गया. विश्व कल्याण शांति धारा की गयी. मीडिया प्रभारी सुमित जैन ने कहा कि भगवान महावीर के चरण भी भागलपुर में तीन बार पड़े, जिसमें चातुर्मास में यहां समय बिताया. यहां के लोगों को सानिध्य मिलने का सौभाग्य मिला. उस समय भारत के प्राचीन सांस्कृतिक नगरों में एक था. श्री दिगंबर जैन समाज की कार्यकारिणी अध्यक्ष विजय जैन, कोषाध्यक्ष आलोक जैन, रितु छाबड़ा, तृप्ति पाटनी, महामंत्री पदम चन्द जैन, राजीव पाटनी, सज्जन विनायका, आमंत्रित सदस्य सुशील गंगवाल, विनोद बिनायक्या, संजय जैन, सुनीला छाबड़ा, सुमन्त पाटनी, नीरज जैन, अनिल जैन, पीयूष जैन,, सूरज जैन, उत्तम जैन, कमलेश जैन आदि शामिल हुए. बंद रहे सभी जैन प्रतिष्ठान, चंपापुर सिद्धक्षेत्र में हुआ मस्ताभिषेक सोमवार को महोत्सव को लेकर सभी जैन प्रतिष्ठान बंद रहे. चंपापुर दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र में जयंती समारोह मनाया गया. अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया. महावीर भगवान की प्रतिमा का मस्तकाभिषेक 108 कलशों से किया गया. विश्वकल्याणार्थ स्वर्ण कलश से शांतिधारा की गयी. जयघोष और मंत्र उच्चारण से पूरा सिद्धक्षेत्र गुंजायमान हो गया. सिद्धक्षेत्र मंत्री सुनील जैन ने सभी महावीर जयंती की बधाई देते हुए कहा कि दूसरों को खुशी देना धर्म है. महावीर मतलब महाविकार पर विजय. इस मौके पर विजय रारा, पदम पाटनी, प्रकाश बड़जात्या जयकुमार काला, अशोक पाटनी, प्रकाश गंगवाल, सुमंत पाटनी, राजीव पाटनी, आलोक बड़जात्या, कमलेश पाटनी, सुशील गंगवाल, विनोद विनायका, संजय गंगवाल, सुमित बड़जात्या, सूरज जैन, राजेश पाटनी आदि उपस्थित थे. आज श्वेतांबर जैन समाज मनायेंगे जयंती महोत्सव मंगलवार को भागलपुर के श्वेतांबर जैन समाज भगवान महावीर जयंती महोत्सव मनायेंगे. भागलपुर जैन समाज द्वारा मंगलवार को भगवान महावीर जयंती पर शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो स्टेशन चौक स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ होकर स्टेशन चौक, दवाई पट्टी, कोतवाली चौक, महादेव टॉकीज, खलीफाबाग चौक, सुजागंज बाजार, वेरायटी चौक होते हुए पुनः स्टेशन चौक पहुंच पूरी होगी. इसी दिन दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक जैन मंदिर परिसर में भगवान महावीर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन