सुल्तानगंज और जमालपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली के लिए मिली एक और ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक फोटो

Bihar Train News: रेलवे ने मालदा टाउन और आनंद विहार के बीच भीड़ कम करने के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन भागलपुर, जमालपुर और किऊल के रास्ते चलेगी. 22 कोच वाली इस ट्रेन से यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar Train News: भागलपुर और आसपास के इलाकों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक खास स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. यह ट्रेन मालदा टाउन से आनंद विहार के बीच चलाई जाएगी. इससे बिहार के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रेन के बारे में जानिये

गाड़ी संख्या 03435/03436 मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन भागलपुर, जमालपुर और किऊल रूट से होकर गुजरेगी. इस ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए गए हैं और यह पूरी तरह से रिजर्व ट्रेन होगी. इसमें सफर करने के लिए पहले से सीट बुक करना जरूरी होगा.

टाइम टेबल के बारे में जानिए

टाइम टेबल की बात करें तो ट्रेन मंगलवार सुबह 9:50 बजे मालदा टाउन से खुलेगी और दोपहर 1:20 बजे भागलपुर पहुंचेगी. यहां 10 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन आगे बढ़ेगी और सुल्तानगंज, जमालपुर, किऊल, गया और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए अगले दिन दोपहर 1:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार से बुधवार दोपहर 2:50 बजे खुलेगी और गुरुवार शाम 6:10 बजे भागलपुर पहुंचेगी. इसके बाद रात 9:11 बजे मालदा टाउन पहुंचकर यात्रा पूरी करेगी. इस ट्रेन का ठहराव पीरपैंती, कहलगांव और सुल्तानगंज जैसे स्टेशनों पर भी होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लोगों की क्या मांग

रेलवे के इस फैसले से भागलपुर और आसपास के यात्रियों को कंफर्म सीट के साथ आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर परमानेंट ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि रोजाना सफर करने वालों को और सुविधा मिल सके.

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने जदयू के साथ किया विश्वासघात, चुनाव के बाद बढ़ेगी महंगाई, तेजस्वी यादव बोले- यह सब तय था

क्या निशांत कुमार संभालेंगे पार्टी की कमान? जदयू अध्यक्ष ने बताया पार्टी का भविष्य

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन