बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका, 48 घंटे में फिर बदलेगा मौसम

Updated at : 31 Mar 2026 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Alert: उत्तर-पश्चिम और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं ने बिहार के आसमान में खलबली मचा दी है. एक तरफ पारा 39 डिग्री के पार जा रहा है, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में बिजली गिरने और तेज आंधी की गंभीर चेतावनी जारी की है. सीमांचल से लेकर दक्षिण बिहार तक कुदरत के इस बदलते मिजाज ने किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

विज्ञापन

Bihar Weather Alert: बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा था. कहीं बारिश, कहीं तेज हवाएं और कहीं गरज-चमक ने लोगों को गर्मी से राहत दी.

IMD अब राज्य में बारिश का दौर थमने वाला है और धीरे-धीरे मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा. बारिश के कारण अभी सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक जरूर महसूस होगी, लेकिन दिन में धूप तेज रहने की संभावना है.

इन 18 जिलों में अलर्ट

IMD के अनुसार, उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा, दक्षिण-पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई, और दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ (कैमूर), औरंगाबाद और अरवल जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है.

इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम अचानक खराब हो सकता है.

आज कैसा रहेगा मौसम?

31 मार्च को बिहार के अधिकांश हिस्सों में सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है. तेज हवा या बारिश की संभावना बहुत कम है, जिससे मौसम स्थिर बना रहेगा.

राजधानी पटना में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ने की संभावना है. सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दिन में गर्मी का एहसास बना रहा.

48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

IMD के अनुसार, अगले 48 घंटों तक तापमान में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद 4 अप्रैल से राज्य के कई हिस्सों में फिर से आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई. किशनगंज में तापमान 39.1 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं कई जिलों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई. फिलहाल राज्य का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री से 37.5 डिग्री के बीच बना हुआ है.

मध्य बिहार के जिलों में बढ़ेगी गर्मी

1 अप्रैल को रोहतास, भोजपुर, भभुआ, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में बारिश हो सकती है. इसके बाद 4 अप्रैल से फिर व्यापक स्तर पर मौसम बदलने की संभावना है. IMD अप्रैल की शुरुआत से तापमान और तेजी से बढ़ेगा.

अगले 3 से 5 दिनों के भीतर कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. गया, औरंगाबाद, रोहतास, पटना और भोजपुर जैसे जिलों में सबसे पहले 40 डिग्री का आंकड़ा पार होने की संभावना है.

Also Read: बिहार में 1 अप्रैल से बदलेगा बिजली बिल सिस्टम, जानिए कब सस्ती और महंगी होगी बिजली

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन