bhagalpur news.अंतर-महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव में एक कॉलेज, एक इवेंट का नियम लागू

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news.अंतर-महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव में एक कॉलेज, एक इवेंट का नियम लागू

इंटर कॉलेज फेस्टिवल.

विज्ञापन

— टीएमबीयू में दो व तीन अप्रैल को होने वाले वार्षिक अंतर-महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव उत्कर्ष 2026 को लेकर परिषद ने की बैठक

टीएमबीयू के बैनर तले बीएलएस कॉलेज में दो व तीन अप्रैल को होने वाले वार्षिक अंतर-महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव उत्कर्ष 2026 की रूपरेखा की तैयारी को लेकर सोमवार को विवि के सिंडिकेट हॉल में सांस्कृतिक परिषद की बैठक हुई. कार्यक्रम के पहले दिन शास्त्रीय नृत्य, सुगम संगीत (गजल, भजन, सूफी), एकल मूक अभिनय, एकल वादन (सितार, गिटार, बांसुरी, तबला) और सामूहिक लोक नृत्य जैसी प्रतियोगिता आयोजित होंगी.

दूसरे दिन समूह गान, सामूहिक मूक अभिनय, लघु-सामाजिक नाटक और मिमिक्री का आयोजन होगा. परिषद के सचिव डॉ राहुल कुमार ने बताया कि अबतक करीब 18 कॉलेजों ने मौखिक रूप से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हामी भरी है. साथ ही प्रतियोगिता के लिए नियम व मानक तय किये गये. इसमें प्रत्येक श्रेणी में प्रथम (5अंक), द्वितीय (3 अंक) व तृतीय (2 अंक) दिया जायेगा. सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले महाविद्यालय को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया जायेगा. एक कॉलेज, एक इवेंट का नियम लागू होगा. एक प्रतिभागी अधिकतम दो प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. नृत्य और मूक अभिनय के लिए ऑडियो ट्रैक 11:30 बजे तक जमा करना अनिवार्य है. गायन और मिमिक्री में ट्रैक की अनुमति नहीं होगी. सभी प्रतिभागियों को निर्धारित समय सीमा का पालन करना होगा. अन्यथा अंकों की कटौती की जायेगी. परिषद ने स्पष्ट किया है कि केवल संबंधित कॉलेजों के नियमित छात्र-छात्राएं ही इसमें भाग ले सकते हैं. प्रतिभागियों का यात्रा भत्ता संबंधित महाविद्यालय द्वारा वहन किया जायेगा. आयोजन के दौरान सांस्कृतिक और खेल परिषद के सदस्य ऑन ड्यूटी रहेंगे.

विज्ञापन
Kali Kinker Mishra

लेखक के बारे में

By Kali Kinker Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन