बिहार में राजस्व विभाग के 69 अधिकारियों को नोटिस, 13 अप्रैल तक मांगा जवाब

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Revenue Department: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 69 आरओ को नोटिस भेजा गया है. उनसे 13 अप्रैल तक जवाब मांगा गया है. अगर 13 अप्रैल तक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने अधिकारियों के सामूहिक अवकाश को अवैध घोषित किया है.

विज्ञापन

Bihar Revenue Department: बिहार में अनिश्चितकाल के लिए अवकाश पर गए अधिकारियों से जवाब मांगा गया है. राज्य सरकार ने सामूहिक अवकाश और सरकारी कार्यक्रमों से बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने को लेकर परीक्ष्यमान (Probationer) राजस्व अधिकारियों (आरओ) पर सख्त रुख अपनाया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने 69वीं बीपीएससी बैच के 69 अधिकारियों को अलग-अलग लेटर भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभाग की ओर से सख्त चेतावनी

विभाग ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 13 अप्रैल 2026 तक स्पष्टीकरण नहीं मिलता है तो यह मान लिया जाएगा कि संबंधित अधिकारियों को कुछ नहीं कहना है. इसके बाद उनके खिलाफ एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. स्पष्टीकरण मांगने की यह कार्रवाई राज्य के 24 जिलों में तैनात राजस्व अधिकारियों (आरओ) पर की गई है. इनमें गया जिले में आठ, रोहतास में सात और मधुबनी में पांच अधिकारी शामिल हैं.

इसके अलावा बक्सर, बेगूसराय, कटिहार, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, वैशाली और जमुई में चार-चार, सीवान, सीतामढ़ी और नालंदा में तीन-तीन और औरंगाबाद में दो अधिकारी कार्रवाई के दायरे में आए हैं. पटना सहित किशनगंज, खगड़िया, पूर्णिया, सुपौल, नवादा, अररिया, अरवल और लखीसराय में तैनात एक-एक अधिकारी से भी जवाब मांगा गया है.

नोटिस में अधिकारियों से क्या पूछा गया?

विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारियों की ओर से लिया गया सामूहिक अवकाश अवैध घोषित किया जा चुका है और इसे ‘डाइज नॉन’ माना गया है. यानी इस अवधि को सेवा अवधि में नहीं जोड़ा जाएगा. आरोप है कि 25 मार्च 2026 की शाम 5 बजे तक अधिकारियों ने अपने-अपने पदों पर योगदान नहीं दिया.

जारी पत्र में कहा गया है कि यह आचरण सरकारी आदेशों की अवहेलना है और बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1976 के नियम 3(1) का उल्लंघन भी है. ऐसे में अधिकारियों से पूछा गया है कि उनके खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई क्यों नहीं की जाए.

Also Read: सीओ नहीं तो बीडीओ और कानूनगो संभालेंगे कमान, बिहार सरकार ने हड़ताल का निकाला तोड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन