bhagalpur news. टीएमबीयू में लीव बैलेंस पर बड़ा खेल, तीन रिमाइंडर के बाद कॉलेजों व पीजी ने नहीं भेजी जानकारी

Updated at : 30 Mar 2026 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. टीएमबीयू में लीव बैलेंस पर बड़ा खेल, तीन रिमाइंडर के बाद कॉलेजों व पीजी ने नहीं भेजी जानकारी

टीएमबीयू में लीव बैलेंस का बड़ा खेल.

विज्ञापन

— विवि के समर्थ पोर्टल पर 20 साल पुराने लीव बैलेंस को किया जाना है अपडेट

आरफीन, भागलपुर

टीएमबीयू में लीव बैलेंस पर बड़ा खेल चल रहा है. विवि से तीन रिमाइंडर भेजे जाने के बाद भी कॉलेजों व पीजी विभागों से इसकी जानकारी नहीं भेजी जा रही है. विवि के समर्थ पोर्टल पर 20 साल से ज्यादा अवधि के पुराने लीव बैलेंस को अपडेट किया जाना है. इसमें कॉलेज व पीजी विभाग के एक-एक शिक्षक व कर्मचारियों की लीव बैलेंस को लेकर जानकारी देनी है.

सरकार ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विवि में समर्थ पोर्टल के माध्यम से छुट्टी, परीक्षा, नामांकन आदि कार्य किये जाने का निर्देश जारी किया है. इस बाबत विवि प्रशासन से वर्ष 2025 के 12 दिसंबर को पहला पत्र, वर्ष 2026 को दूसरा रिमाइंडर व वर्ष 2026 के 20 मार्च को तीसरा रिमाइंडर कॉलेजों व पीजी विभागों को भेजा है. अबतक इसे लेकर कॉलेजों व पीजी विभागों से जानकारी विवि को उपलब्ध नहीं करायी गयी है.

पोर्टल पर अपलोड नहीं होने से छुट्टी का नहीं चल रहा पता –

विवि के अधिकारी के अनुसार शिक्षकों व कर्मचारियों का लीव बैलेंस अपडेट नहीं किये जाने से छुट्टी के बारे में पता नहीं चल रहा है. किसने कितनी छुट्टी की, इसकी जानकारी नहीं दिये जाने से विवि को लीव बैलेंस को लेकर सही जानकारी नहीं मिल पा रही है. इससे शिक्षकों व कर्मचारियों के लीव बैलेंस में लगातार इजाफा हो रहा है. जबकि सरकार के पत्र के अनुसार विवि के समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही अब शिक्षकों व कर्मचारियों को छुट्टी लेनी है. ताकि विवि कर्मियों के छुट्टी का हिसाब रख सके. अधिक छुट्टी लेने पर रोक लगा सके.

समर्थ पोर्टल नहीं ले रहा छुट्टी का आवेदन –

विवि के अंदरखाने की मानें, तो कुछ कॉलेज में कर्मियों ने छुट्टी के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया. लेकिन पोर्टल आवेदन स्वीकार नहीं किया. बताया गया कि अमुक कर्मियों का लीव बैलेंस समाप्त हो चुका है. उनका लीव बैलेंस है ही नहीं. इसी तरह के कई अन्य मामले भी सामने आ रहे हैं.

सभी कॉलेज व पीजी विभाग को कड़ा पत्र भेजा जा रहा – रजिस्ट्रार

टीएमबीयू के रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने कहा कि अब सभी कॉलेजों व पीजी विभागों को कड़ा पत्र भेजा जा रहा है. एक निर्धारित समय दिया जायेगा. इसके बाद भी लीव बैलेंस का अपडेट नहीं भेजते हैं. इसकी शिकायत प्रभारी कुलपति से की जायेगी. उनके आदेश पर कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन