बिहारशरीफ के डॉ. जगदीप नारायण कुमार ने रचा इतिहास, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Edited by YUVRAJ RATAN
Updated:
विज्ञापन

पुरस्कार के साथ डॉ. जगदीप नारायण कुमार

Bihar Sharif News : बिहारशरीफ के डॉ. जगदीप नारायण कुमार ने रचा इतिहास, बनाया दुनिया का सबसे छोटा पेन.

विज्ञापन

नालंदा (बिहारशरीफ) से अमर वर्मा की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नालंदा जिले के बिहारशरीफ निवासी डॉ. जगदीप नारायण कुमार ने विश्व का सबसे छोटा पेन बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए उन्हें जयपुर स्थित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा आयोजित समारोह में दूसरी बार सम्मानित किया गया. उनकी इस सफलता से नालंदा सहित पूरे बिहार में गर्व और खुशी का माहौल है. डॉ. कुमार ने इस बार विश्व के सबसे छोटे पेन का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उनके द्वारा निर्मित पेन की लंबाई मात्र 3 इंच है. इससे पहले यह रिकॉर्ड जापान के एक व्यक्ति के नाम दर्ज था, जिसके पास 3.5 इंच लंबाई का पेन था. नया रिकॉर्ड स्थापित कर डॉ. कुमार ने अपनी रचनात्मकता और नवाचार का एक और उदाहरण दुनिया के सामने पेश किया है.

पहले भी बना चुके हैं विश्व रिकॉर्ड

यह डॉ. जगदीप नारायण कुमार का दूसरा विश्व रिकॉर्ड है. इससे पूर्व वर्ष 2023 में उन्होंने कॉइन एवं करेंसी संग्रह के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था. उस उपलब्धि के लिए भी उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किया गया था.

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल चुका है सम्मान

डॉ. कुमार को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों, रचनात्मक कार्यों और संग्रहणीय योगदान के लिए कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है. लगातार दूसरी बार विश्व रिकॉर्ड बनाना उनकी प्रतिभा, समर्पण और नवाचारपूर्ण सोच का प्रमाण माना जा रहा है.

परिवार और शुभचिंतकों को दिया सफलता का श्रेय

अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. कुमार ने कहा कि लगातार दूसरी बार विश्व रिकॉर्ड बनाना उनके जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है. उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, शुभचिंतकों तथा उन सभी लोगों को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया.डॉ. कुमार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से नालंदा जिले का नाम राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवान्वित हुआ है. क्षेत्र के लोग उन्हें लगातार बधाइयाँ दे रहे हैं और उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बता रहे हैं.

Also Read : मायके रह रही थी पत्नी, गुजरात से अचानक पहुंचे पति ने कर दिया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, जानिए वजह

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन