आरा में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, माल्यार्पण कर अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि
Published by : raginisharma Updated At : 21 May 2026 8:52 AM
शहीद भवन की तस्वीर
Bihar News: आरा स्थित कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी. इस अवसर पर तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे.
Bihar News:(नरेंद्र प्रसाद सिंह)भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज यानी 21 मई को आरा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी. यह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय, शहीद भवन में सुबह 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.
पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जिला एवं स्थानीय स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे. सभी लोग मिलकर राजीव गांधी के व्यक्तित्व, उनके योगदान और देश के विकास में उनकी भूमिका को याद करेंगे.
डिजिटल भारत के जनक के रूप में किया जाएगा स्मरण
इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा राजीव गांधी के कार्यकाल को भी याद किया जाएगा। उन्हें देश में तकनीकी क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने वाले नेता के रूप में भी जाना जाता है. कार्यकर्ताओं द्वारा उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया जाएगा.
मीडिया प्रभारी ने दी जानकारी
इस संबंध में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश के आधुनिक भारत की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, और उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी.
श्रद्धांजलि के साथ होगा विचार-विमर्श
कार्यक्रम के दौरान एक संक्षिप्त विचार-विमर्श भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनके योगदान और सामाजिक-आर्थिक सुधारों पर चर्चा होगी. अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










