सम्राट सरकार में फिर एनकाउंटर, क्रिमिनल को मारी गोली, 2 पुलिस भी घायल

Updated:
विज्ञापन
Encounter in Bihar criminal shot 2 policemen injured

घटना स्थल की तस्वीर

Encounter In Bihar: बिहार में हर रोज अपराधियों का एनकाउंटर किया जा रहा है. बुधवार की रात किशनगंज में कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गोली मारी. गोली अपराधी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

विज्ञापन

Encounter In Bihar: (किशनगंज से रामबाबू की रिपोर्ट) सम्राट सरकार में हर रोज अपराधियों के खिलाफ एक्शन लिए जा रहे हैं. सीवान से लेकर किशनगंज तक एनकाउंटर हो रहे हैं. इस बीच किशनगंज में बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई.

टाउन थाना इलाके के फरींगोला रेलवे गुमटी के पास पुलिस टीम और एक कुख्यात अपराधी के बीच आमना-सामना हो गया. इस दौरान अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की. मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

जिला पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे गुमटी के पास कुछ अपराधी इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. देर रात करीब 10:30 बजे पुलिस टीम इलाके में जांच कर रही थी. इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया.

पुलिस को देखते ही युवक बाइक लेकर भागने लगा. जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें अपराधी के पैर में गोली लग गई. घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना स्थल से क्या-क्या मिला?

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने इलाके को घेरकर सर्च अभियान चलाया. घटनास्थल से बिना नंबर की बाइक, पिस्टल, खोखा और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं. एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है.

अपराधी के खिलाफ बिहार-पश्चिम बंगाल में मामले दर्ज

प्रारंभिक पूछताछ में घायल अपराधी की पहचान पवन कुमार उर्फ चिंटू यादव के रूप में हुई है. वह कटिहार जिले के रौतारा थाना इलाके के रौतारा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, पवन कुमार अंतरराज्यीय लूट, छिनतई और चोरी गिरोह का एक्टिव सदस्य है. उसके खिलाफ बिहार और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पटना, अररिया, मुंगेर समेत कई जिलों में लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है. हाल के दिनों में किशनगंज में हुई कई छिनतई और बाइक चोरी की घटनाओं में भी उसके गिरोह की संलिप्तता सामने आई है.

पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?

फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी की गई बाइक और सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने साफ कहा है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. कोई भी अपराधी नहीं बचेगा.

Also Read: बिहार में सभी प्रमुख जगहों पर लगाए जायेंगे पैनिक बटन, सूचना मिलते ही फौरन पहुंचेगी डायल- 112

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन