मारवाड़ी कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर, समस्याओं के समाधान के लिए 30 दिन की समयसीमा

Updated:
विज्ञापन

फोटो- कार्यक्रम में मौजूद डीएम, एसपी व विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में 'विकसित भारत-समृद्ध बिहार' अभियान के तहत विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था. अधिकारियों ने विद्यार्थी सहयोग पोर्टल और 1100 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी.

विज्ञापन

किशनगंज. विकसित भारत-समृद्ध बिहार अभियान के तहत मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं छात्रावास से जुड़ी समस्याओं को सुनना, उनके सुझाव प्राप्त करना और संबंधित समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

अधिकारियों ने पोर्टल की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ निश्चय के तहत प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का नियमित आयोजन किया जाएगा.

ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे परिवाद

अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी किसी भी समय अपनी समस्या या शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं. प्राप्त परिवाद का निर्धारित प्रक्रिया के तहत 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा. इसके बाद आवेदक को शिकायत के निस्तारण की लिखित सूचना भी उपलब्ध कराई जाएगी.

1100 नंबर पर मिलेगी सहायता

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि विद्यार्थी सहयोग योजना और पोर्टल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क किया जा सकता है. अधिकारियों ने विद्यार्थियों से बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं दर्ज कराने और उपलब्ध सरकारी व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की.

शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी रहे मौजूद

शिविर में जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक कुमार साकेत, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. मनारुल हक, डॉ. बिजॉयता दास, डॉ. उमाशंकर भारती, डॉ. पार्थ बागची, डॉ. इम्तियाज अली, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. ए.के. पांडे, संतोष कुमार और डॉ. मदन कुमार मंडल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे. शिक्षकेतर कर्मचारियों में अर्नब लाहरी, रविकांत गुंजन, राजकुमार राम, राजेश कुमार, नीरज कुमार, संजय कुमार दास, बिरजू कुमार दास, गोपाल कुमार दास एवं करिश्मा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन