जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पौआखाली में उत्सवी माहौल, बारिश के बीच उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम

Updated:
विज्ञापन

आमबाड़ी गांव पहुंचे पूर्व मंत्री नौशाद आलम का स्वागत करते जुलूस ए मोहम्मदी आयोजन कमेटी | Prabhat Khabar Network

पौआखाली में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन। बारिश के बावजूद अकीदतमंदों में भारी उत्साह, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

विज्ञापन

किशनगंज : जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को पौआखाली समेत आसपास के इलाकों में उत्सवी और धार्मिक माहौल बना हुआ है. बारिश के बावजूद जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में अकीदतमंद मस्जिदों में जुटने लगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश के बावजूद लोगों में उत्साह

अहले सुबह से हो रही बारिश के कारण आयोजन में कुछ बाधा जरूर आई, लेकिन अकीदतमंदों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. पौआखाली नगर स्थित मरकज अहले सुन्नत जामा मस्जिद परिसर में जुलूस में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. पूरा नगर धार्मिक नारों से गूंजता रहा और लोगों में जश्न का माहौल दिखा.

पूर्व मंत्री नौशाद आलम भी हुए शामिल

पूर्व मंत्री नौशाद आलम मालिनगांव के आमबाड़ी गांव पहुंचे और लोगों को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी. इसके बाद उनके पौआखाली पहुंचकर जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होने की बात कही गई.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट

जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट है. जुलूस के मार्ग, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है. वहीं जुलूस-ए-मोहम्मदी कमेटी के सदस्य भी आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में जुटे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन