किशनगंज के 157 उर्वरक विक्रेताओं की समस्या उठी, कृषि निदेशक से मिले अख्तरुल ईमान
कृषि निदेशक को पत्र सौंपते प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान | Prabhat Khabar Network
एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान ने किशनगंज के उर्वरक विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर कृषि निदेशक से मुलाकात की और समाधान का आश्वासन प्राप्त किया।
Kishanganj Fertilizer Dealers Problem : एआईएमआईएम बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने कृषि भवन में कृषि विभाग के निदेशक मुकेश कुमार लाल से मुलाकात कर किशनगंज सहित सीमांचल के खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की समस्याओं को उठाया. उन्होंने विक्रेताओं को यूरिया की थोक आपूर्ति, परिवहन, लोडिंग-अनलोडिंग और लंबी दूरी के कारण होने वाले अतिरिक्त खर्च से जुड़ी परेशानियों से निदेशक को अवगत कराया.
आपके शहर में
किशनगंज के 157 और बैसा के 33 विक्रेताओं की समस्या उठाई
अख्तरुल ईमान ने बताया कि किशनगंज जिले के 157 और पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के 33 खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर उन्होंने 25 अगस्त को कृषि निदेशक को लिखित पत्र भी सौंपा था. उन्होंने विक्रेताओं की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की.
प्रखंड स्तर पर उर्वरक उठाव की व्यवस्था का आश्वासन
विधायक के अनुसार कृषि निदेशक ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया. उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से बहुत जल्द प्रखंड स्तर पर ही खुदरा विक्रेताओं के लिए उर्वरक उठाव की व्यवस्था करने का आश्वासन मिला है. इससे विक्रेताओं को लंबी दूरी तय करने और अतिरिक्त परिवहन खर्च से राहत मिलने की उम्मीद है.
अनुमंडल स्तर पर रैक की व्यवस्था की भी तैयारी
अख्तरुल ईमान ने बताया कि भविष्य में अनुमंडल स्तर पर रैक की व्यवस्था किए जाने का भी आश्वासन दिया गया है. इससे उर्वरक की आपूर्ति व्यवस्था सुगम होगी और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. विधायक ने कृषि विभाग से इस दिशा में जल्द कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए