घर से निकले युवक की मौत से मचा कोहराम, आरा में शव बरामद

मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Arrah News: आरा के टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज में सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान सरैया गांव निवासी 20 वर्षीय विद्या सिंह के रूप में हुई है. परिजनों ने सड़क दुर्घटना में मौत की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है.
Arrah News: आरा के टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित सड़क किनारे से बुधवार की देर शाम घर से निकले युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक के चेहरे और शरीर के अन्य जगहों पर चोट का निशान पाया गया है. जिसके कारण सड़क दुर्घटना में मौत होने की आशंका जताई जा रही है.
गुजरात में करता था काम
जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी भगत सिंह का 20 वर्षीय पुत्र विद्या सिंह है. वह गुजरात स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता था.
मृतक की बहन ने क्या बताया ?
इधर मृतक की बहन रेखा देवी ने बताया कि बीते महीने 27 अप्रैल को बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव निवासी उसकी मौसी संगीता देवी की बेटी और उसकी मौसेरी बहन अंजली कुमारी की शादी थी घर में मुंडन भी था. जिसको लेकर वह पांच माह पहले गुजरात से गांव आया था. बुधवार की सुबह वह घर से बिना कुछ बोले निकाला था. इसी बीच देर शाम गौसगंज स्थित सड़क किनारे से जख्मी हालत में उसका शव बरामद हुआ.
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई. जानकारी मिलने पर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे. तब शव का पोस्टमार्टम कराया गया.
मृतक परिवार में सबसे छोटा था
बताया जाता है कि मृतक अपने दो बहन और दो भाई में छोटा था. उसके परिवार में मां श्याम सुंदरी देवी व दो बहन रेखा, रश्मि और एक भाई सूरज है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. इस घटना के बाद मृतक की मां श्याम सुंदरी देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read: थर्मल प्लांट रेल प्रोजेक्ट पर विवाद, किसानों का जोरदार प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










