भीषण गर्मी के कारण भोजपुर में कक्षा 8 तक की पढ़ाई बंद, जानिए कब खुलेंगे स्कूल

Updated:
विज्ञापन
Arrah news

आरा में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 23 मई तक कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां बंद रखने का आदेश दिया है. सरकारी-निजी स्कूल, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी और कोचिंग संस्थान प्रभावित रहेंगे. वहीं कक्षा 8 से ऊपर की पढ़ाई सुबह 11 बजे तक ही संचालित होगी.

विज्ञापन

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए भोजपुर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 23 मई तक प्रतिबंध लगा दिया गया है.

सख्ती से पालन करना होगा आदेश

जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाएं केवल पूर्वाह्न 11:00 बजे तक ही संचालित की जाएंगी. आदेश का उद्देश्य भीषण गर्मी से बच्चों को सुरक्षित रखना है. प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है. साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाकर रखें.

तापमान और बढ़ने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Also Read: रूपखाप गांव में जमीन और रास्ता विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 10 लोग घायल

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन