रूपखाप गांव में जमीन और रास्ता विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 10 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
aurangabad news

अस्पताल में इलाज के दौरान घायल दोनों पक्ष के लोग

Aurangabad News: औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र के करसांव पंचायत अंतर्गत रूपखाप गांव में जमीन की घेराबंदी और रास्ता बंद करने के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट हो गई. दोनों ओर से लाठी-डंडे, पत्थर और धारदार हथियार चले, जिसमें करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Aurangabad News (मनीष राज सिंघम): फेसर थाना क्षेत्र के करसांव पंचायत अंतर्गत रूपखाप गांव में जमीनी विवाद और रास्ता घेराबंदी को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट की घटना घटी. इस घटना में दोनों पक्ष से लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जख्मियों में एक पक्ष से उक्त गांव निवासी 56 वर्षीय जनेश्वर सिंह, 38 वर्षीय विकास सिंह, 30 वर्षीय रंजीत सिंह, 31 वर्षीय डब्लू सिंह व 24 वर्षीय अजीत कुमार शामिल है. वहीं दूसरे पक्ष से 68 वर्षीय रामेश्वर सिंह, 60 वर्षीय रामचंद्र यादव, 38 वर्षीय अखिलेश यादव सहित अन्य लोग शामिल है.

निजी जमीन पर घेराबंदी करने के दौरान हुआ विवाद

घटना बुधवार की सुबह की बताई जा रही है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक पक्ष से जख्मी विकास सिंह ने बताया कि गांव में ही घर के पास अपने निजी जमीन पर घेराबंदी कराया जा रहा था. वह जमीन जनेश्वर सिंह का अपना निजी जमीन है. इसी दौरान पाटीदार अचानक वहां पहुंचे और घेराबंदी करने से मना करने लगे. चारों तरफ से उठाए गए दीवार को भी गिरा दिया गया. इधर दूसरे पक्ष से रामेश्वर सिंह ने बताया कि जिस जमीन पर पटीदार द्वारा घेराबंदी कराया जा रहा था, उस जमीन पर लगभग 14 वर्ष पहले पंचायत के मुखिया द्वारा रोड बनाया गया है. उसी रास्ते कई घरों के परिवारों का आवागमन भी होता है.

10 लोग गंभीर रूप से जख्मी

पाटीदारों ने मुखिया द्वारा बनाए गए रास्ते को बंदकर घेराबंदी कराया जा रहा था. जब घेराबंदी की सूचना मिली तो पटीदार से पूछताछ किया और काम बंद करने को कहा. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी हो गई. विवाद इतना गहरा गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट के लिए उतारू हो गए. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे, धारदार हथियार और पत्थर चले, जिससे दोनों पक्षों से लगभग 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी की स्थिति रही. स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराकर मामले को शांत कराया.

इसके बाद आनन-फानन में दोनों पक्षों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने दोनों पक्षों के घायलों का इलाज किया. फिलहाल घटना की सूचना फेसर थाना की पुलिस को भी दे दी गई है.

आधा दर्जन लोगों से पूछताछ

फेसर एसएचओ वर्षा कुमारी ने बताया कि रूपखाप गांव में मारपीट मामले की जानकारी मिली है. मामला पुलिस के संज्ञान में है. दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. फिलहाल मारपीट मामले से संबंधित किसी भी पक्ष द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: पटना में फिर एनकाउंटर, कैश वैन लूटकांड का मुख्य शूटर घायल, 27 दिनों में बिहार पुलिस का आठवां एनकाउंटर

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन