आरा में प्रशासनिक बदलाव: बड़हरा थाना में नई थानाध्यक्ष की तैनाती, आज से संभालेंगी कमान
बड़हरा की नई थानाध्यक्ष की तस्वीर
Bihar News: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना को नई थानाध्यक्ष मिल गई हैं. पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार चुनमुन को बड़हरा थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वे आज औपचारिक रूप से योगदान देंगी.
Bihar News:(मिथिलेश कुमार) भोजपुर जिले के बड़हरा थाना को नई थानाध्यक्ष के रूप में चुनमुन की नियुक्ति की गई है. पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें बड़हरा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले वह नवादा थाना में अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं.
आपके शहर में
आज संभालेंगी पदभार
जानकारी के अनुसार, चुनमुन आज बड़हरा थाना पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण करेंगी। उनके आगमन को लेकर पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है.
कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद
विभाग को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी. अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई को लेकर भी बेहतर परिणाम देखने की संभावना जताई जा रही है.
स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
नई थानाध्यक्ष की नियुक्ति का स्थानीय लोगों ने भी स्वागत किया है. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने में यह नियुक्ति सकारात्मक साबित होगी.
पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण करना तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्राथमिकता रहेगी.
Also Read:कैमूर में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की तारीख की घोषणा, डीएम ने जारी किया पत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए