कैमूर में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की तारीख की घोषणा, डीएम ने जारी किया पत्र

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: कैमूर के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव 30 मई को कराया जाएगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नीतिन कुमार ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी. चुनाव प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी.

विज्ञापन

Bihar News:(विनोद कुमार सिंह) कैमूर जिले के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव 30 मई को आयोजित किया जाएगा. इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नीतिन कुमार ने पत्र जारी कर आधिकारिक जानकारी दी है. नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिले के सभी नगर निकायों में समिति के सदस्यों का निर्वाचन निर्धारित किया गया है. जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक नगर निकाय में तीन-तीन सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहले स्थगित हो चुकी थी चुनाव प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार, पूर्व में विभागीय निर्देश के तहत यह चुनाव प्रक्रिया 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 के बीच पूरी कराई जानी थी. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 8 अप्रैल 2026 को निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई थी. नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना के 15 अप्रैल 2026 के पत्र के आलोक में अपरिहार्य कारणों से चुनाव प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था. बाद में विभाग के अपर सचिव द्वारा 19 मई 2026 को जारी निर्देश के बाद इसे पुनः शुरू करने का आदेश दिया गया.

26 मई से 31 मई के बीच पूरी होगी प्रक्रिया

नए निर्देश के अनुसार अब चुनाव प्रक्रिया 26 मई से 31 मई 2026 के बीच संपन्न कराई जाएगी. मतदान एवं निर्वाचन की मुख्य प्रक्रिया 30 मई 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नगर पालिका अधिनियम 2007 एवं विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना सुनिश्चित करें.

इन स्थानों पर होगा चुनाव

नगर परिषद भभुआ का चुनाव बहुद्देशीय भवन, प्रखंड कार्यालय भभुआ में होगा. नगर पंचायत हाटा का चुनाव प्रखंड कार्यालय सभागार चैनपुर में, नगर पंचायत मोहनिया का चुनाव अनुमंडल कार्यालय सभागार मोहनिया में, नगर पंचायत रामगढ़ का चुनाव प्रखंड कार्यालय सभागार रामगढ़ में तथा नगर पंचायत कुदरा का चुनाव बीआरजीएफ भवन, प्रखंड कार्यालय कुदरा में कराया जाएगा.

एक नजर में चुनाव स्थल

नगर परिषद भभुआ – 3 सदस्य (बहुद्देशीय भवन, प्रखंड कार्यालय भभुआ)
नगर पंचायत हाटा – 3 सदस्य (प्रखंड कार्यालय सभागार, चैनपुर)
नगर पंचायत मोहनिया – 3 सदस्य (अनुमंडल कार्यालय सभागार, मोहनिया)
नगर पंचायत रामगढ़ – 3 सदस्य (प्रखंड कार्यालय सभागार, रामगढ़)
नगर पंचायत कुदरा – 3 सदस्य (बीआरजीएफ भवन, प्रखंड कार्यालय कुदरा)

निर्वाचन की सभी तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू कर दी गई हैं और अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं.

Also Read:आरा में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, माल्यार्पण कर अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन