कैमूर : चेहरिया बाजार में पुलिस की बड़ी छापेमारी, घर से 62 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार

Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती थाना | Prabhat Khabar Network

दुर्गावती थाना क्षेत्र के चेहरिया बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर 62 लीटर शराब बरामद की है। आरोपी राजू चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश जारी है।

विज्ञापन

दुर्गावती थाना क्षेत्र के चेहरिया बाजार में सोमवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति के घर से 62.200 लीटर शराब बरामद की. पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब का धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

दुर्गावती पुलिस को सूचना मिली थी कि चेहरिया बाजार में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के घर पर छापेमारी की.

अकोढ़ी छलका बना हादसों का खतरा, कीचड़ में फिसल रहे बाइक सवार, अधूरी एप्रोच सड़क से बढ़ी परेशानी

घर से 62.200 लीटर शराब बरामद

पुलिस ने छापेमारी के दौरान घर से 62.200 लीटर शराब बरामद की. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया.

राजू चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पुलिस के अनुसार, चेहरिया बाजार निवासी राजू चौधरी, पिता हरिहर चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुटी है.

फरार धंधेबाज की तलाश जारी

दुर्गावती थाना पुलिस ने शराब जब्त करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

कैमूर : मोहनिया अस्पताल की एंबुलेंस सेवा खस्ताहाल, दो खराब और चारों के टायर जर्जर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन