पीएम की अपील का असर, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने अपना कारकेड़ छोटा किया

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 21 May 2026 9:40 AM

विज्ञापन

दो वाहनों के कारकेड के साथ चलते पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा

Seraikela Kharsawan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर अब नेताओं के कारकेड पर भी दिखने लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां दौरे के दौरान अपने लंबे काफिले को घटाकर सिर्फ दो वाहनों तक सीमित कर दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अपने काफिले (कारकेड) में भारी कटौती की है. बुधवार को पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने खरसावां दौरा के दौरान गाड़ियों का काफिला कम करके सिर्फ दो वाहन का इस्तेमाल किया है. एक सफारी गाड़ी में जहां पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा बैठे थे, वहीं उनके निजी स्टॉफ और सुरक्षा कर्मी एक अन्य इनोवा कार में बैठे नजर आए. 

कारकेड से वार्निंग कार को हटाया

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के कारकेड में जैमर वाहन और वार्निंग कार भी नहीं था. अमूमन अर्जुन मुंडा के कारकेड में वार्निंग कार, जैमर समेत पांच दर्जन गाडियों का काफिला रहता है. साथ ही एक दर्जन से अधिक सुरक्षा कर्मी भी रहते है. लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा सिर्फ दो वाहनों के साथ चल रहे है. मालूम हो कि भाजपा के वरीय नेता अर्जुन मुंडा को जेड प्लस (Z-Plus) श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है.

श्राद्ध कर्म में शामिल हुए पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा

arjun munda in kharsawan
स्वर्गीय आनंद मोहन मंडल जी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को देर शाम खरसावां के आमदा पहुंचे. यहां स्वर्गीय आनंद मोहन मंडल जी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए. अर्जुन मुंडा ने स्व आनंद मोहन मंडल की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की. साथ ही शोकाकुल परिजनों से मिल कर अपनी संवेदना व्यक्त की. इस दौरान स्थानीय लोगों से भी मिले. इस दौरान मुख्य रुप से जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, भाजपा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, विजय महतो, रामानाथ महतो, सुधीर मंडल, अमित केशरी, प्रदीप सिंहदेव आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: पलामू में चोरी: हरिहरगंज में इंडेन गैस गोदाम से 275 भरे सिलेंडर पार, ट्रक लेकर आए थे शातिर चोर

यह भी पढ़ें: गढ़वा के एसडीएम साहब ने जब कॉफी संग घोली मिठास, तो चौकीदारों का छलका 30 साल पुराना दर्द

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola