ePaper

Bihar Elections 2025: कौन हैं सुजीत पासवान? जिनके लिए BJP ने काट दिया अपने चहेते विधायक का टिकट

Updated at : 14 Oct 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
Sujit Paswan with PM Modi

Sujit Paswan with PM Modi

Bihar Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जब अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की तो यह किसी को उम्मीद नहीं थी कि एक युवा नेता के लिए पार्टी अपने चहेते विधायक का टिकट काट देगी. लेकिन ऐसा हुआ है और आरएसएस से जुड़े 31 साल के सुजीत को उम्मीदवार घोषित करने के लिए पार्टी ने अपने पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक का टिकट काट दिया है.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की है. इस लिस्ट में कुल 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. पार्टी ने इस बार अपने 10 मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर उनकी जगह पर नए चेहरों को मौका दिया है. टिकट कटने वाले विधायकों में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रामप्रीत पासवान का भी नाम है. पार्टी ने इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्हें अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है. बल्कि उनकी जगह पर एक युवा को मौका दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं सुजीत पासवान जिनके लिए पार्टी ने अपने मौजूदा विधायक की कुर्बानी दी है. 

लंबे समय से RSS से जुड़े रहे हैं सुजीत 

31 साल के सुजीत पासवान राजनगर कासियौन के रहने वाले हैं. वह दुसाध जाति से आते हैं और लंबे समय से आरएसएस से जुड़े रहे हैं. उनके पिता हीरालाल पासवान वर्ष 1989 से 2000 तक बीजेपी में सक्रिय रहे. उनकी माता विमला देवी करहिया पूर्वी पंचायत में वर्ष 2001 से 2016 तक मुखिया रह चुकी हैं. सुजीत साल 2010 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे. बाद में वह बीजेपी में आ गए और  नगर मंत्री से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत करके प्रदेश महामंत्री फिर केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य बने.   

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन विधायकों का भी कटा टिकट

ऐसा नहीं है कि पार्टी ने सिर्फ रामप्रीत पासवान का टिकट काटा है. इनके अलावा पार्टी ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव यादव, सीतामढ़ी शहरी सीट से विधायक मिथिलेश कुमार, रिगा से विधायक मोतीलाल प्रसाद, विक्रम विधानसभा के विधायक अतुल कुमार, आरा से विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, कुम्हरार से अरुण सिन्हा और कटोरिया की विधायक निक्की हेंब्रम समेत 10 विधायकों का टिकट काटा है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: BJP की पहली लिस्ट में दिखा “भूमिहारों” का दबदबा, 71 में इतने सीटों पर बनाया उम्मीदवार

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन