महागठबंधन में सीट बंटवारे पर पहली बार आया तेजस्वी यादव का बयान, बताया क्या तय हुआ
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Sep 2025 3:35 PM
बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने पहली बार सीट बंटवारे पर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इस बार के चुनाव में बेईमानी नहीं होने देंगे और सरकार बनायेंगे.
Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अधिकांश सीटों पर सहमति बन चुकी है और जल्द ही इसकी घोषणा होगी. इसी दौरान उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले चुनावों में धांधली हुई थी, लेकिन इस बार किसी तरह की बेईमानी नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने वादा किया कि वे विकास, सुधार और राज्य को समृद्ध बनाने की राजनीति करेंगे.
लोगों से की ये अपील
तेजस्वी यादव अपनी ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के तहत वैशाली पहुंचे थे, जहां उन्होंने बताया कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा लगभग फाइनल हो चुका है और इसकी घोषणा जल्द ही सामने आएगी. उन्होंने कहा कि पिछली बार चुनाव में धांधली के कारण सरकार बनते-बनते रह गई थी, लेकिन इस बार पूरा ध्यान रखा जाएगा कि गड़बड़ी न हो और जनता की सरकार बने.
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर बीजेपी का साथ देने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इस बात के कई सबूत उनके पास मौजूद हैं. चंडीगढ़ में सीसीटीवी फुटेज जब्त होने का उदाहरण देते हुए उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग ने कैमरे बंद कर दिए और अजीबोगरीब तर्क दिए. उन्होंने कहा कि पिछली बार वोट चोरी और सीटों की हेराफेरी हुई थी, लेकिन इस बार ऐसी स्थिति नहीं बनने दी जाएगी.
किस तरह की राजनीति करेंगे बताया
एक दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने अपनी रैलियों की तस्वीरें साझा की थीं. उन्होंने कहा था कि उनकी राजनीति जाति और धर्म के बजाय विकास, उद्योग, सुधार और समृद्धि पर आधारित होगी. उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में अब सकारात्मकता, रचनात्मकता और प्रगतिशीलता को जगह मिलनी चाहिए, ताकि प्रति व्यक्ति आय बढ़ सके.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहार सरकार पर क्या बोले
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सरकार युवाओं और महिलाओं के लिए कुछ भीं नहीं कर रही है. शराबबंदी कानून पूरी तरह फेल है. लॉ एंड आर्डर पूरी तरह से ध्वस्त है. अपराधियों का मनोबल पूरा बढ़ा हुआ है. तेजस्वी ने आगे कहा कि जब हमारी सरकार आएगी तब सभी पर लगाम लगाया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: INSIDE STORY 2 पढ़कर जान जाएंगे एक-एक बात! क्यों आहत होकर रोहिणी सिंगापुर लौटीं और प्राइवेट कर दिया ‘X’ अकाउंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










