Lalu Family Controversy: रोहिणी के अपमान पर भड़के तेज प्रताप, कहा- अपमान करने वाले पर चलेगा सुदर्शन चक्र
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Sep 2025 5:33 PM
तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य (बाएं से दाएं )
Lalu Family Controversy: लालू परिवार में चल रहे ताजा विवाद पर तेज प्रताप यादव ने कहा है कि जो रोहिणी जी मेरे से उम्र में बहुत बड़ी हैं. उन्होंने जो कहा है वो बिल्कुल सही है.
Lalu Family Controversy: संजय यादव को लेकर लालू परिवार में विवाद बढ़ता जा रहा है. 18 सितंबर को लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक पोस्ट को फेसबुक पर शेयर किया था जिसमें एक राजद कार्यकर्ता ने संजय यादव पर निशाना साधा था. इसके बाद 19 सितंबर को रोहिणी ने दो पोस्ट किया जिसमें उनके तेवर नरम दिखे. उन्होंने लिखा था कि मेरी कोई महत्वाकांक्षा नहीं हैं. मेरे लिए आत्मसम्मान सर्वोपरि है. 20 सितंबर को खबर आई कि रोहिणी ने अपने X अकाउंट से राजद से जुड़े सभी प्रोफाइल को अनफॉलो कर अकाउंट को प्राइवेट कर दिया है. अब इस मामले में तेज प्रताप यादव ने बयान दिया है.
अपमान करने वालों पर भड़के तेज प्रताप
पटना के रविन्द्र भवन में अति पिछड़ा-दलित का संवैधानिक अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, “जब हम स्वास्थ्य मंत्री थे तो परिवार के कुछ लोग भी काम के लिए आते थे. कुछ गलत लोगों के साथ भी आते थे लेकिन हम उनको मना कर देते थे. रोहिणी जी हमसे बहुत बड़ी हैं, हम उनकी गोद में खेले हैं, जो कहा वह बिल्कुल सही कहा, यह सच्चाई है. एक महिला होने के नाते, एक बहन होने के नाते जो सराहनीय काम उन्होंने किया है. शायद ही कोई बेटी या कोई मां यह कर सकती है.”
तेज प्रताप ने आगे कहा, “यह सभी महिलाओं के लिए पूजनीय है. सदैव इनका चर्चा किया जाएगा. जब तक इतिहास रहेगा इतिहास के पन्नों में इनका नाम रहेगा. हमारी बहन का जो अपमान करेगा उस पर सुदर्शन चक्र चलेगा.”
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
हमारी बहन पूजनीय है- तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप ने कहा, “हमारी बहन पूजनीय है, जो उन्होंने कहा है हम उससे सहमत हैं. जिस तरीके से उन्होंने ट्वीट किया बातों को रखने का काम किया वह पूरी तरह सच्चाई है.
इसे भी पढ़ें: तेज प्रताप के चुनाव लड़ने पर तेजस्वी की दो टूक, कहा- RJD मेंबर ही पार्टी से लड़ेगा चुनाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










