Bihar Election 2025: 'गरीब जनता को कुर्सी पर बैठाएंगे...', तेज प्रताप यादव बोले- युवाओं को मौका मिलेगा तो बदलेगा बिहार...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 02 Sep 2025 8:16 PM
अरवल में कार्यक्रम के दौरान मंच पर नीचे बैठे तेज प्रताप यादव
Bihar Election 2025: अरवल पहुंचे पूर्व मंत्री और महुआ विधायक तेज प्रताप यादव का मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. रथ पर सवार होकर उन्होंने शहर में रोड शो निकाला और गांधी मैदान में जन संवाद सम्मेलन कर युवाओं को राजनीति में आगे आने का आह्वान किया.
Bihar Election 2025: अरवल में मंगलवार का दिन पूरी तरह तेज प्रताप यादव के नाम रहा. महुआ से विधायक और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का जिले में प्रवेश होते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया. अरवल-पटना सीमा से शुरू हुआ यह उत्साहजनक स्वागत रोड शो में तब्दील हो गया. रथ पर सवार होकर उन्होंने पूरे शहर का भ्रमण किया और जनता से सीधे संवाद किया.
तेज प्रताप ने कहा- अब बदलाव की जरूरत है
गांधी मैदान में आयोजित जन संवाद सम्मेलन में तेज प्रताप यादव ने पलायन, बेरोजगारी और अपराध को बिहार की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि अब बदलाव की जरूरत है. उन्होंने साफ कहा कि राजनीति में युवाओं की भागीदारी ही राज्य को विकास की राह पर ले जा सकती है.
बहुरूपिये नेता चुनाव के बाद गायब हो जाएंगे
तेज प्रताप यादव ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि चुनाव के समय कई “बहुरूपिये” नेता वादों की झड़ी लगाएंगे, लेकिन चुनाव खत्म होते ही गायब हो जाएंगे. उन्होंने वादा किया कि उनकी टीम जनता से सिर्फ चार वादे करेगी और उसे समय पर पूरा भी करेगी.
”हमारी टीम गरीब जनता को कुर्सी पर बैठाएगी”
उन्होंने आगे कहा, “हमारी टीम गरीब जनता को कुर्सी पर बैठाएगी, मैं खुद नीचे बैठकर जनता का काम करूंगा.” तेज प्रताप यादव के इस बयान पर समर्थकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया. इस मौके पर विकास कृष्ण, अर्चना राय भट्ट, गीता यादव, मदन कुमार और प्रमोद कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. अरवल की सड़कों पर तेज प्रताप यादव का रोड शो राजनीतिक माहौल में हलचल पैदा करता दिखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










