सम्राट चौधरी, तेजप्रताप और शिवदीप लांडे आज करेंगे नामांकन, रामकृपाल यादव के नॉमिनेशन में पांच राज्यों के CM होंगे शामिल
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Oct 2025 10:08 AM
सम्राट चौधरी, रामकृपाल और तेज प्रताप यादव की तस्वीर
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है. आज कई बड़े नेता, जिनमें सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव, तेज प्रताप यादव और रीतलाल यादव शामिल हैं, अपने-अपने क्षेत्र से पर्चा दाखिल करेंगे.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को जोर-शोर से जारी रही. आज कई बड़े नेता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा दाखिल करेंगे. भाजपा से तारापुर विधानसभा सीट पर सम्राट चौधरी और दानापुर से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव अपने नामांकन दाखिल करेंगे.
दानापुर से ही राजद के बाहुबली नेता रीतलाल यादव भी मैदान में उतरेंगे. रीतलाल यादव फिलहाल जेल में हैं, लेकिन उनके समर्थक उनके नामांकन के लिए तैयार हैं. वहीं, लालू परिवार के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी आज महुआ विधानसभा से अपने नॉमिनेशन दाखिल करेंगे. तेज प्रताप ने राजद से अलग होकर जनशक्ति जनता दल बनाई है और इसी पार्टी के तहत चुनावी मैदान में उतर रहे हैं.
रामकृपाल यादव के नॉमिनेशन में 5 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
रामकृपाल यादव के नॉमिनेशन कार्यक्रम में पांच राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इनमें यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, गोवा के CM प्रमोद सावंत, छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय, त्रिपुरा के CM माणिक शाहा और ओडिशा के CM मोहन माझी शामिल हैं. साथ ही केंद्रीय मंत्रियों प्रह्लाद जोशी, मनसुख मांडविया, वीरेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, अनुराग ठाकुर, पवन कल्याण, राजेंद्र शुक्ला, मनोज तिवारी समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे.
IPS शिवदीप लांडे भी आज करेंगे नॉमिनेशन
महागठबंधन में भी कई नेता आज पर्चा दाखिल करेंगे. हिलसा विधानसभा से शक्ति सिंह यादव और बख्तियारपुर से अनिरुद्ध प्रसाद यादव नामांकन करेंगे. इसके अलावा, पूर्व IPS शिवदीप लांडे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मुंगेर के जमालपुर और अररिया सीट से चुनाव लड़ेंगे. शिवदीप ने IPS की नौकरी छोड़कर चुनावी मैदान में कदम रखा है.
15 अक्टूबर को तेजस्वी और विजय सिन्हा ने किया नामांकन
15 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन दाखिल किया था. इस दौरान उनके साथ लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी मौजूद रहे. तेजस्वी ने नामांकन से पहले लंबा रोड शो किया और पर्चा दाखिल करने के बाद समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही. इसी दिन डिप्टी CM विजय सिन्हा ने भी लखीसराय से अपना नामांकन दाखिल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










