रोहिणी की बगावत के समर्थन में ‘कृष्ण’! राजद में घमासान, आखिर किसने कर दिया राजद सुप्रीमो की बेटी का अपमान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Sep 2025 10:04 PM
लालू यादव और रोहिणी आचार्य
Lalu Family Controversy: लालू परिवार में संजय यादव को लेकर घमासान तेज हो गया है. रोहिणी आचार्य नाराज होकर सिंगापुर लौट गईं तो तेज प्रताप यादव बहन के समर्थन में खुलकर सामने आ गए. उन्होंने चेतावनी दी कि रोहिणी का अपमान करने वालों पर श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा.
Lalu Family Controversy: संजय यादव को लेकर लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है जिसका नतीजा ये है कि अब बिहार के विधानसभा चुनाव को बीच में में छोड़ कर नाराज रोहिणी आचार्य सिंगापुर चलीं गई हैं. अब उनके छोटे भाई और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेट तेज प्रताप यादव ने मोर्चा संभाल लिया है. वो सीधे सीधे अपनी बहन के साथ खड़े हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया है कि जो मेरी बहन का अपमान करेगा उसके लिए ‘श्री कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा’.

उठ रहे सवाल
ऐसे में बड़ा सवाल तो ये खड़ा होता है कि आखिर पार्टी के भीतर इतनी हैसियत किसकी है? जो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की उस बेटी का अपमान कर दे, जिसने अपनी एक किडनी देकर राजद सुप्रीमो को नया जीवन दिया है. मगर राजद के ‘कृष्ण’ तेजप्रताप का आरोप है कि उनकी बहन का अपमान हुआ है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
रोहिणी आचार्य को गाली कैसे दे सकता है?
संजय यादव प्रकरण के बाद एक तबका रोहिणी आचार्य को उनके एक्स आकाउंट उनके पोस्ट पर गालियां दे रहा था. जिसकी वजह से रोहिणी आचार्य को अपना X अकाउंट पर्सनल करना पड़ा. राजद समर्थकों और लालू परिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि ये रोहिणी दीदी का अपमान है. एक समर्थक सचिन अहीर का कहना है कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान छपरा में किसी ने रोहिणी को गाली दी. जिस पर यादव समाज उग्र हो गया. इस घटना में चंदन यादव की हत्या तक हो गई. वही, यादव समाज रोहिणी आचार्य को गाली कैसे दे सकता है?
राजद और लालू परिवार के करीबियों का आरोप है कि रोहिणी आचार्य को गाली देने वाले वही लोग हैं जो संजय यादव के समर्थक हैं. समर्थकों का आरोप है कि ऐसा करने वाले उनकी ही ट्रोल आर्मी के सदस्य हैं. तेजप्रताप भी इसी अपमान की ओर इशारा कर रहे हैं. जिसके खिलाफ सुदर्शन चक्र चलाने की बात कर हैं.
इसे भी पढ़ें: INSIDE STORY 2 पढ़कर जान जाएंगे एक-एक बात! क्यों आहत होकर रोहिणी सिंगापुर लौटीं और प्राइवेट कर दिया ‘X’ अकाउंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










