Bihar Election 2025: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की लिस्ट, उपेंद्र कुशवाहा ने पत्नी स्नेहलता को भी मैदान में उतारा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Oct 2025 7:52 AM

विज्ञापन

उपेन्द्र कुशवाहा की तस्वीर

ihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLM) ने अपने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता को सासाराम से टिकट मिला है, जबकि दो सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान अभी बाकी है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने गुरुवार को अपने चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया था कि सब कुछ ठीक है. लेकिन अब उम्मीदवारों की घोषणा के साथ उन्होंने अपने राजनीतिक इरादे भी साफ कर दिए हैं.

मधुबनी से माधव आनंद तो सासाराम से स्नेहलता को टिकट

घोषित चार उम्मीदवारों में एक नाम खुद उपेंद्र कुशवाहा के परिवार से है. पार्टी ने सासाराम विधानसभा सीट से उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं मधुबनी सीट से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद, उजियारपुर सीट से प्रशांत कुमार पंकज और दिनारा सीट से आलोक कुमार सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है.

पार्टी के मुताबिक, अभी दो सीटों पारु और बाजपट्टी के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बाकी है. इन सीटों पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा. उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए में कुल छह सीटें दी गई हैं.

परिवार को भी राजनीति में एक्टिव रखना चाहते हैं उपेंद्र

उम्मीदवारों की इस पहली सूची से साफ है कि कुशवाहा अपने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ परिवार को भी राजनीतिक रूप से सक्रिय रखना चाहते हैं. स्नेहलता को सासाराम से मैदान में उतारना न सिर्फ एक राजनीतिक रणनीति मानी जा रही है, बल्कि यह भी संकेत है कि RLM पारिवारिक और संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रही है.

गठबंधन में सबकुछ बेहतर- कुशवाहा

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर पहले से ही असंतोष की खबरें आ रही थीं. हालांकि दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि “गठबंधन में सबकुछ बेहतर है.” अब उम्मीदवारों की घोषणा के साथ उन्होंने यह भी दिखा दिया है कि वे एनडीए के साथ मजबूती से चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं.

Also Read: Bihar Election 2025: चार बार के विधायक, फिर भी सिंपल जीवन, कौन हैं महबूब आलम? जिन्हें CPI(ML) ने फिर दिया टिकट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन