Bihar Election 2025: चार बार के विधायक, फिर भी सिंपल जीवन, कौन हैं महबूब आलम? जिन्हें CPI(ML) ने फिर दिया टिकट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 15 Oct 2025 12:13 PM

विज्ञापन

महबूब आलम अपने परिवार के साथ

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में CPI(ML) ने बलरामपुर सीट से अपने अनुभवी नेता महबूब आलम को फिर उम्मीदवार बनाया है. मौजूदा विधायक आलम लगातार चौथी बार इस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. किसान, मजदूर और स्थानीय मुद्दों के समर्थक महबूब आलम की मजबूत लोकप्रियता उन्हें पार्टी का भरोसेमंद चेहरा बनाती है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में वामपंथी दल भाकपा (माले-लिबरेशन) ने अपने अनुभवी और जमीनी नेता महबूब आलम को एक बार फिर बलरामपुर सीट से उम्मीदवार बनाकर चुनावी रण में उतार दिया है. पार्टी ने अपने पुराने और भरोसेमंद चेहरों पर विश्वास जताते हुए इस बार भी आलम को ही टिकट दिया है. वे फिलहाल इसी सीट से वर्तमान विधायक हैं और अब लगातार चौथी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

पार्टी की सेंट्रल कमेटी के सदस्य हैं महबूब आलम

महबूब आलम भाकपा (माले) की सेंट्रल कमेटी और बिहार स्टेट कमेटी के सदस्य हैं. वे उन नेताओं में गिने जाते हैं जिन्होंने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूती दी है. बलरामपुर और आसपास के इलाकों में उनका प्रभाव सिर्फ एक विधायक तक सीमित नहीं, बल्कि जनसंघर्ष और वर्गीय आंदोलनों की विरासत से जुड़ा हुआ है.

जमीन से जुड़े नेता

महबूब आलम की पृष्ठभूमि बेहद साधारण है. उन्होंने केवल 12वीं तक की पढ़ाई की है और उनका परिवार पारंपरिक रूप से कृषि कार्य से जुड़ा रहा है. वे आज भी एक साधारण घर में रहते हैं और किसानों व मजदूरों के मुद्दों पर निरंतर आवाज उठाते रहे हैं. यही वजह है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में जनता का गहरा भरोसा कमाया है.

2020 में मिला था 1,04,489 वोट

2020 के विधानसभा चुनाव में आलम ने बलरामपुर से 1,04,489 वोट हासिल किए थे और अपने प्रतिद्वंद्वी को 53,597 मतों के भारी अंतर से हराया था. यह जीत का सबसे बड़ा मार्जिन था. बलरामपुर एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, जहां करीब 60% से अधिक मतदाता मुस्लिम हैं. यहां महबूब आलम की लोकप्रियता उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार बनाती है.

वामपंथ का भरोसेमंद चेहरा

भाकपा (माले) ने 2020 के चुनाव में महागठबंधन के तहत 19 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 12 उम्मीदवार विजयी हुए थे. इस बार पार्टी लगभग 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है और उम्मीदवारों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है. बलरामपुर से महबूब आलम को फिर मौका देना इस बात का संकेत है कि पार्टी अब भी अनुभव और विश्वसनीयता को प्राथमिकता दे रही है.

रणनीतिक दृष्टि से अहम सीट

बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र बंगाल की सीमा से सटा हुआ है और लंबे समय से वामपंथी राजनीति का गढ़ माना जाता है. यहां के नतीजे कई बार बिहार की सीमावर्ती सीटों पर असर डालते हैं. महबूब आलम 2000 से अब तक इस क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे हैं और कई बार चुनाव जीत चुके हैं.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि आलम की उम्मीदवारी न सिर्फ राजनीतिक मजबूती का प्रतीक है, बल्कि वामपंथी विचारधारा के उस “जनसंघर्ष मॉडल” का प्रतिनिधित्व भी करती है, जिसकी जड़ें बिहार की मिट्टी में गहराई तक फैली हैं.

Also Read: Bihar Election 2025: नॉमिनेशन के बाद एक दिन में 15 से ज्यादा जनसभा करेंगे तेजस्वी, दोहराएंगे 2020 वाला जोश

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन