RJD वाले सरकार आने पर शुरू करेंगे अपहरण- रंगदारी का गोरखधंधा, PM मोदी ने कैमूर में लालू-तेजस्वी पर बोला हमला

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Nov 2025 4:28 PM

विज्ञापन

कैमूर में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी

PM Modi in Kaimur: बिहार दौरे पर आये पीएम मोदी ने कैमूर में कहा कि राजद के लोग सरकार में आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि फिर से यहां अपराधियों का बोलबाला हो. उन्होंने कहा NDA सरकार ने बड़ी मेहनत से बिहार को उस भयावह दौर से निकाला है. बिहार की जनता किसी भी हाल में उस दौर में वापस नहीं जाना चाहती है.

विज्ञापन

PM Modi in Kaimur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कैमूर में कहा कि पहले चरण में NDA के उम्मीदवारों के पक्ष में जबरदस्त मतदान हुआ है. अब कैमूर और रोहतास की बारी है. जब ये चुनाव शुरू हुआ था तब RJD और कांग्रेस के लोग फूलकर गुब्बारा हुए जा रहे थे. RJD और कांग्रेस के नामदार आसमान पर पहुंच चुके थे. लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान RJD कांग्रेस के गुब्बारे की हवा निकलनी शुरू हो गई है. कल पहले चरण के बाद इनका गुब्बारा पूरी तरह फूट गया है.

उन्होंने आगे कहा कि जंगलराज के युवराज से जब भी पूछा जाता है कि जो बड़े-बड़े झूठ उन्होंने बोले हैं वे पूरे कैसे करेंगे? तब वे कहते हैं उनके पास प्लान है. जब पूछा जाता है कि प्लान क्या है तब उनके मुंह में दही जम जाती है. मुंह पर ताला लग जाता है.

पीएम मोदी बोले- राजद वाले फिर शुरू करेंगे पुराना गोरखधंधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “RJD के नेताओं के किस तरह के गाने वायरल हो रहे हैं. चुनाव प्रचार के कैसे गाने वायरल हो रहे हैं. RJD वालों का एक गाना है, ‘आएगी भैया की सरकार बनेंगे रंगदार.’ आप सोचिए RJD वाले इंतजार कर रहे हैं कि कब उनकी सरकार आए और कब अपहरण, रंगदारी का पुराना गोरखधंधा फिर से शुरू हो जाए.”

उन्होंने आगे कहा, “RJD वाले आपको रोजगार नहीं देंगे ये आपसे रंगदारी वसूलेंगे. जंगलराज वाले पहले से ही बच्चों को रंगदार बनाने की बात कर रहे हैं, वो खुलेआम ऐसा कर रहे हैं. ये लोग खुलेआम ऐलान कर रहे हैं कि अगर भैया की सरकार आई तो कट्टा, दुनाली, फिरौती, रंगदारी, यही सब चलेगा. बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए, बिहार को कुशासन वाली सरकार नहीं चाहिए.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अच्छे ढंग से चुनाव कराने के लिए आयोग को बधाई: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “कल हमने जंगलराज और सुशासन के बीच का अंतर देखा. कल बिहार के दलित, महादलित, पिछड़े और अति पिछड़े सभी ने बिना किसी रोक-टोक के वोट डाला, जबकि हमने जंगलराज का वो दौर भी देखा है जब बूथ लूटे जाते थे, वोटिंग के दिन गोलियां चलती थीं, खून की नदियां बहाई जाती थीं. जंगलराज के गुर्गे आज भी खूब साजिशें रच रहे हैं, लेकिन मैं चुनाव आयोग को पहले चरण का चुनाव इतने अच्छे ढंग से कराने के लिए बधाई देना चाहता हूं.”

पीएम ने आगे कहा, “पिछले कुछ वर्षों में बिहार में लाखों भर्तियां हुई हैं, ये भर्तियां पूरी ईमानदारी से की गई है. RJD-कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है, ये वो लोग हैं जो नौकरी के बदले जमीन अपने नाम करवा लेते हैं, ये खेल खेला गया, कोर्ट ने भी माना और आज ये जमानत पर बाहर हैं. ये जंगलराज के लोग जमानत पर बाहर हैं, ये RJD-कांग्रेस के लोग बिहार के युवाओं को कभी नौकरी नहीं दे सकते.”

इसे भी पढ़ें: हेलिकॉप्टर में फंसे तो सीधा पीएम मोदी को किया फोन, चिराग पासवान ने सुनाई तकलीफ, बोले- एक घंटे से कर रहा इंतजार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन