Chirag Paswan: हेलिकॉप्टर में फंसे तो सीधा पीएम मोदी को किया फोन, चिराग पासवान ने सुनाई तकलीफ, बोले- एक घंटे से कर रहा इंतजार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Nov 2025 3:39 PM
चिराग पासवान और पीएम मोदी
Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी के चलते 45 मिनट तक हेलिकॉप्टर में इंतजार करना पड़ा. उड़ान की अनुमति न मिलने पर उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री मोदी से बात की.
Chirag Paswan: लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) को करीब 45 मिनट तक हेलिकॉप्टर में इंतजार करना पड़ा. इस दौरान उड़ान की अनुमति नहीं मिल पाई क्योंकि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आ गई थी. इसी वजह से चिराग पासवान ने बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) से फोन पर बात की. उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर उड़ान की परमिशन नहीं मिल रही है. इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ऐसी समस्या सभी को झेलनी पड़ रही है, सभी की उड़ानें इसी कारण रुकी हुई हैं.
पीएम मोदी से क्या बोले चिराग
इसके बाद चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को कॉल कर कहा, “मेरी आज 9 सभाएं हैं, लेकिन पिछले एक घंटे से हेलिकॉप्टर में बैठा हूं, उड़ान की इजाज़त नहीं मिली है.” लंबे इंतजार के दौरान केंद्रीय मंत्री हेलिपैड के पास मौजूद समर्थकों से मिलने पहुंच गए. करीब एक घंटे 22 मिनट बाद आखिरकार चिराग पासवान के हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति मिल गई.
पहले चरण में 100 सीटों पर जीत मिलने का किया दावा
पटना एयरपोर्ट से बेतिया रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि पहले चरण की 121 सीटों में से एनडीए 100 सीटें जीत रही है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पहले चरण की जिन 14 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहां से पॉजिटिव रिपोर्ट आ रही है.
दिल्ली एयरपोर्ट पर भी एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी के चलते करीब 100 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई. रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार शाम से ही तकनीकी समस्या के कारण कंट्रोलर्स को फ्लाइट शेड्यूल की जानकारी नहीं मिल रही थी.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
दोबारा तैयार किया गया शेड्यूल
अब एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को मैन्युअल तरीके से उड़ानों का शेड्यूल दोबारा तैयार करना पड़ रहा है. ऑटोमैटिक मैसेज स्विच सिस्टम में गड़बड़ी आ गई है, जो विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग का डाटा साझा करता है. इस खराबी की वजह से कई फ्लाइट्स 50 मिनट या उससे ज्यादा देर से रवाना हो रही हैं. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ने बताया कि गुरुवार को करीब 513 उड़ानें देरी से रवाना हुई थीं. इस वजह से यात्री परेशान हो रहे हैं.
इस भी पढ़ें: जमुई में गरजे अमित शाह, बोले- पहला चरण बता गया, बिहार ने जंगलराज को कर दिया रिजेक्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










