जन सुराज की दूसरी लिस्ट जारी होते ही बवाल, नाराज कार्यकर्ताओं ने PK पर लगाए पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोप
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Oct 2025 4:09 PM
प्रशांत किशोर की PC के बाद बवाल
Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी द्वारा सोमवार को जारी दूसरी उम्मीदवार सूची के बाद बवाल मच गया. शेखपुरा हाउस में नाराज कार्यकर्ताओं ने टिकट बंटवारे में पक्षपात और पैसों के लेनदेन का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मौके पर प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा.
Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने सोमवार को दूसरी लिस्ट जारी की. जिसमें 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई. जिसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने शेखपुरा हाउस में जमकर हंगामा किया. कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी द्वारा जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जा रहा है. उनसे वो संतुष्ट नहीं हैं. अभी तक जन सुराज पार्टी ने 116 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. पहली लिस्ट 9 अक्टूबर को जारी की गई थी. जिसमें 51 कैंडीडेट्स के नाम का ऐलान हुआ था.
कार्यकर्ताओं का आरोप- PK ईस्ट इंडिया कंपनी चला रहे
पटना के शेखपुरा हाउस में प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रयास कांफ्रेंस कर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. जिसके बाद मौके पर जमकर बवाल हुआ. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि PK ईस्ट इंडिया कंपनी चला रहे हैं. टेकारी विधानसभा के कुछ लोग थे जिन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी द्वारा पैसा लेकर टिकट बांटा जा रहा है. जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही.
पैसा लेकर बांटा जा रहा टिकट
कुछ लोगों का आरोप है कि प्रशांत किशोर के साथ जिन कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की उनको तवज्जो नहीं दी जा रही है. पैसा लेकर टिकट बांटा जा रहा है. जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका नहीं दिया जा रहा है. प्रभात खबर के रिपोर्टर आदर्श सिंह ने बताया कि जन सुराज की दूसरी लिस्ट जारी होते ही मौके पर खूब बवाल हुआ. नाराज कार्यकर्ता प्रशांत किशोर और जन सुराज पार्टी पर कई तरह के आरोप लगाते नजर आए. मौके पर प्रशासन बुलाकर मामला शांत कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










