ePaper

PM Modi के समर्थन में आये लालू परिवार के दो सदस्य, मां की गाली के विरोध में रोहिणी ने इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात

Updated at : 21 Sep 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi के समर्थन में आये लालू परिवार के दो सदस्य, मां की गाली के विरोध में रोहिणी ने इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात

लालू यादव और रोहिणी आचार्य

PM Modi: तेजस्वी यादव वैशाली में जब एक सभा को संबोधित कर रहे थे तब मंच के नीचे खड़े लोगों में पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया. सत्ताधारी गठबंधन के सभी नेता इस मामले को लेकर राजद नेता पर निशाना साध रहे हैं. इस मामले पर पीएम मोदी के समर्थन में लालू परिवार के दो सदस्यों साथ आये हैं.

विज्ञापन

PM Modi: तेजस्वी यादव की सभा में पीएम मोदी की मां के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल हो रहा है. बीजेपी, जदयू, लोजपा और जन सुराज के नेता इसे लेकर तेजस्वी और राजद पर जमकर निशाना साध रहे हैं. हर ओर से घिरते राजद नेता तेजस्वी को करारा झटका तब लगा जब तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य ने इस मामले में पीएम मोदी का समर्थन कर दिया.

क्या बोले तेज प्रताप

तेजप्रताप यादव ने पीएम मोदी की मां पर की गई घटिया टिप्पणी की निंदा की और साफ शब्दों में कहा कि जिन लोगों ने मां जैसे पवित्र शब्द का अपमान किया है, उनके खिलाफ तुरंत कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. तेज ने कहा, “जिन लोगों ने मां पर उंगली उठाने और गाली देने का काम किया है, उनके ऊपर सिर्फ FIR ही नहीं, बल्कि उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए. मैं बिहार और केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि इस मामले में दोषियों को बिना देरी के सलाखों के पीछे भेजा जाए.”

रोहिणी आचार्य का x पोस्ट

बिना नाम लिए रोहिणी ने दिया संदेश

रोहिणी आचार्य ने X पर किये पोस्ट में लिखा कि आप सब मां, बहन, बेटी के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए अमर्यादित , अभद्र और अश्लील शब्दों का प्रयोग ना करें. इस पोस्ट के जरिए रोहिणी ने बिना नाम लिए पीएम मोदी की मां के लिए प्रयोग किये गए गाली का विरोध कर दिया.

रोहिणी ने लिखा, “आप सबों को मां दुर्गा के दिव्यागमन ‘महालया’ की हार्दिक शुभकामनाएं. देवी मां आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य , शक्ति , भक्ति और आरोग्य लाएं मेरी यही कामना है और आप सब दुर्गा स्वरूपा हरेक मां-बहन-बेटी के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए अमर्यादित , अभद्र और अश्लील शब्दों का प्रयोग कदापि ना करें.”

इसे भी पढ़ें: INSIDE STORY 2 पढ़कर जान जाएंगे एक-एक बात! क्‍यों आहत होकर रोहिणी सिंगापुर लौटीं और प्राइवेट कर दिया ‘X’ अकाउंट

इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ

केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने कहा, “पीएम मोदी के खिलाफ जिस तरह से बार-बार अमर्यादित टिप्पणी की गई है, उसे मैं दुर्भाग्यपूर्ण मानता हूं. राजनीति के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी सम्मानित नेता पर टिप्पणी की जाए. पीएम मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र अपनाया है और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया. उनकी मां ने जीवन भर संघर्ष किया और बेटे को प्रधानमंत्री बनाने में अपार त्याग किया. इस श्रेय की हकदार उनकी मां ही हैं, लेकिन राजद के लोग अभद्र भाषा पर उतर आए हैं.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन