Bihar Chunav 2025: 'जिस यादव को राम मंदिर से दिक्कत है वो… ', निरहुआ ने खेसारीलाल यादव पर बोला अब तक का सबसे बड़ा हमला

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 30 Oct 2025 4:49 PM

विज्ञापन

खेसारीलाल यादव और दिनेश लाल यादव

Bihar Chunav 2025: राजद उम्मीदवार और भोजपुरी गायक खेसारीलाल यादव पर बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा है कि राम मंदिर का विरोध करने वाला कभी यदुवंशी नहीं हो सकता है. उन्होंने राजद उम्मीदवार को कहा कि रवि किशन और मनोज तिवारी अगर सांसद बन के कुछ नहीं किये तो आप MLA बनके क्या कर लेंगे.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारीलाल यादव छपरा सदर सीट से राजद के उम्मीदवार हैं. बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा था कि अगर छोटा भाई भी अधर्मी हुआ तो बाण चलाना पड़ेगा. इसके बाद खेसारीलाल यादव ने मनोज तिवारी और रवि किशन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “वो सभी मेरे बड़े भाई हैं. पर क्या उन्होंने भोजपुरी सिनेमा बनाया था जो मैं उसे बर्बाद कर दूंगा? राजनीति में आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए तीनों ने क्या किया? पहले वाले थिएटर बंद हो गए. आज भी भोजपुरी समाज अपनी लड़ाई खुद लड़ रहा है. किसी ने कोई मदद नहीं की है.”

निरहुआ ने खेसारी पर बोला हमला

बिहार चुनाव में जब निरहुआ प्रचार करने आये तब उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में खेसारी पर जनकर निशाना साधा. निरहुआ ने कहा कि मनोज तिवारी और रवि किशन ने भोजपुरी के लिए क्या किया है क्या नहीं, ये किसी को बताने की जरुरत नहीं है.

निरहुआ से जब पूछा गया कि खेसारी ने राम मंदिर पर सवाल उठाये थे. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जो भी यादव राम मंदिर के निर्माण का विरोध करेगा वो यादव ने हो सकता. हम राम और कृष्ण को मानने वाले लोग हैं. उनके आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं. कोई राम मंदिर का विरोध कैसे कर सकता है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आप विधायक होकर क्या कर लेंगे

निरहुआ ने आगे कहा, “खेसारी बोलते हैं मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ ने सांसद होते हुए भी भोजपुरी के लिए कुछ नहीं किया. अगर हम सांसद बनकर कुछ नहीं कर पाए तो आप MLA बनकर क्या कर लेंगे. आप इतना उड़ रहे हैं. बड़ी-बड़ी बातें कर रहे. लगता है विधायक बनकर धरती पलट देंगे. जब अवसर मिला तो हमने हर जगह भोजपुरी का मान बढ़ाया. एक सांसद के तौर पर हमें जो जिम्मेदारी मिली हमने निभाया. आपको कुछ इसलिए नहीं दिखा क्योंकि आप कुआं के मेढ़क हैं.”

इसे भी पढ़ें: मंच पर भाषण दे रहे थे चिराग, तभी मोदी ने रूडी के कान में कुछ कहा, राम मंदिर का भी हुआ जिक्र

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन