PM Modi: मंच पर भाषण दे रहे थे चिराग, तभी मोदी ने रूडी के कान में कुछ कहा, राम मंदिर का भी हुआ जिक्र
पीएम मोदी और राजीव प्रताप रूडी
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छपरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करने आये थे. इस दौरान मंच पर जब एनडीए में सहयोगी लोजपा (रा) के प्रमुख चिराग पासवान भाषण दे रहे थे तब पीएम मोदी ने राजीव प्रताप रूडी के कान में कुछ कहा.
PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को छपरा में एक चुनावी रैली में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए लोगों से समर्थन मांगा. इस दौरान उनके साथ लोजपा (रा) के मुखिया चिराग पासवान भी थे. चिराग पासवान जब मंच पर एनडीए सरकार के कामों को गिना रहे थे तब पीएम मोदी ने सांसद राजीव प्रताप रूडी के कान में कहा कि आज मौसम बहुत खराब है. बारिश हो रही है और तेज हवा चल रही है. इसके बावजूद भी इतनी बड़ी संख्या में लोग आये हैं. यह बताता है कि लहर किसकी है. रैली में आई भीड़ को देखकर वो काफी खुश नजर आये.
पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजद पर बोला हमला
पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर का जिक्र करते हुए राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के नेताओं के पास विदेश घूमने का समय है, लेकिन राम मंदिर में दर्शन करने की फुर्सत नहीं है. छपरा में एक चुनावी रैली में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग आपकी आस्था का सम्मान नहीं करते, वे धार्मिक स्थलों के विकास की बात भी नहीं कर सकते. उन्होंने आरोप लगाया कि राजद और कांग्रेस ने छठी मैया का भी अपमान किया है.
पीएम बोले- इस कारण विपक्ष के नेता नहीं गए राम मंदिर
पीएम मोदी ने कहा कि 500 साल के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना, तो करोड़ों लोग भगवान राम के दर्शन के लिए वहां पहुंचे. लेकिन कांग्रेस और राजद के नेता न तो अयोध्या गए और न ही मंदिर निर्माण पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि इन पार्टियों को डर है कि अगर वे अयोध्या जाएंगे तो उनका वोट बैंक नाराज हो जाएगा और उनका तुष्टिकरण का खेल बिगड़ जाएगा.
मोदी ने आगे कहा कि लालटेन और पंजा वाले लोग और उनके इंडिया गठबंधन के साथी हमेशा बिहार और बिहारियों का अपमान करते रहे हैं. उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस के पंजाब के एक मुख्यमंत्री ने एक बार कहा था कि वे बिहार के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे और उस वक्त गांधी परिवार की एक महिला नेता मंच पर बैठी ताली बजा रही थीं.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
महागठबंधन के दल बिहारी का अपमान करते हैं
पीएम ने कहा कि कर्नाटक और तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके के नेता बिहार के मेहनती लोगों को अपमानित करते हैं, लेकिन बिहार में राजद चुप रहता है. जनसभा में उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिहार को फिर से जंगलराज से बचाएं. युवाओं से उन्होंने कहा कि जिनके माता-पिता ने एक वोट से बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला था, अब वही जिम्मेदारी नई पीढ़ी की है. उन्होंने कहा कि अब सुशासन को समृद्धि में बदलने का समय है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Election 2025: टोल फ्री नंबर पर ऐसे होगा वोटरों की समस्या का समाधान, यहां जानिए डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










