ePaper

Bihar Chunav 2025 : NDA का 'संकल्प पत्र' मोदी की गारंटी, घोषणापत्र पर आई प्रधानमंत्री की पहली प्रतिक्रिया

Updated at : 31 Oct 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
Prime Minister Modi

Prime Minister Modi

Bihar Chunav 2025 : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घोषणापत्र पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि राजग के संकल्प पत्र में जो लिखा गया है वह मोदी की गारंटी है.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जिसे राजग ने संकल्प पत्र का नाम दिया है जारी कर दिया. अब एनडीए के घोषणापत्र पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “एनडीए का संकल्प-पत्र आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के हमारे विजन को स्पष्ट रूप से दर्शाता है. बिहार के चौतरफा विकास के लिए राज्य की डबल इंजन सरकार ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है, जिससे हमारा यह राज्य बड़े-बड़े बदलाव का गवाह बना है.” पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि हमारे इन प्रयासों को जनता-जनार्दन का भरपूर समर्थन मिलेगा.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 

पीएम मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी हुआ एनडीए का संकल्प-पत्र आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के हमारे विजन को स्पष्ट रूप से सामने लाता है. इसमें यहां के किसान भाई-बहनों, युवा साथियों और माताओं-बहनों के साथ ही राज्य के मेरे सभी परिवारजनों के जीवन को और आसान बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता दिखाई देती है.” 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उम्मीद है NDA को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा : पीएम मोदी 

बिहार के चौतरफा विकास के लिए राज्य की डबल इंजन सरकार ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है, जिससे हमारा यह राज्य बड़े-बड़े बदलाव का साक्षी बना है. इसमें और तेजी लाकर हम सुशासन को जन-जन की समृद्धि का आधार बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं. मुझे विश्वास है कि हमारे इन प्रयासों को जनता-जनार्दन का भरपूर समर्थन मिलेगा.”

इसे भी पढ़ें : Mokama Murder Case : गोली लगने से नहीं हुई दुलारचंद यादव की मौत, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन