Mukesh Sahani: '10 हजार में क्या मिलता है, बिहार सरकार मिलता है', मुकेश सहनी बोले- जीविका दीदियों को नहीं मिले 2 लाख फिर तो…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 17 Nov 2025 9:40 AM
वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी
Mukesh Sahani: बिहार चुनाव में महागठबंधन की करारी हार हुई. इस बीच मुकेश सहनी का बड़ा बयान आ गया है. दरअसल, जीविका दीदियों को लेकर उन्होंने नई सरकार से कहा, अगर जीविका दीदियों को 2 लाख रुपये नहीं मिलेंगे तो वे आंदोलन करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने तंज भी कसा.
Mukesh Sahani: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की हार हुई. जिसके बाद अब वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने आंदोलन करने की बात कह दी है. दरअसल, मुकेश सहनी ने आरोप लगाया कि एनडीए ने महिलाओं को दो लाख रुपये देने की बात कहकर वोट लिया है. अगर जीविका दीदियों को 2 लाख रुपये नहीं मिलेंगे तो वे आंदोलन करेंगे. दरअसल, मुकेश सहनी ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की.
नई सरकार से मुकेश सहनी ने किया आग्रह
इस दौरान उन्होंने कहा, ‘रील में खूब चल रहा है कि 10 हजार में क्या मिलता है, तो बिहार सरकार मिलता है. अब अगर चुनाव के दौरान वोट के लिये पैसे दिये जाए तो यह बड़ी बात है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा, जीविका दीदियों को पहली किस्त में 10 हजार रुपये दिये गये. इसके अलावा एक लाख 90 हजार रुपये और देने की बात कही गई है. ऐसे में हम सरकार से आग्रह करते हैं कि वे बाकी की राशि भी दे दें, नहीं तो जीविका दीदियों के साथ हम खड़े रहेंगे और आंदोलन करेंगे.’
सरकार कर रही गैरकानूनी काम
वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने यह भी कहा, पहले रात के अंधेरे में भोले-भाले गरीब लोगों को कुछ दबंग लोग पैसे देकर सरकार बना लेते थे. यहां तक मंत्री और विधायक भी बन जाते थे. लेकिन, वह गैरकानूनी था. तब के बाद आज भी कुछ वैसा ही हो रहा है. आज भी सरकार गैरकानूनी काम ही कर रही है. लोगों के पैसे को ही मां-बहनों के बीच बांट दिया जा रहा है. इस तरह से मुकेश सहनी ने जमकर नई सरकार पर तंज कसा.
तेजस्वी यादव आज करेंगे बैठक
महागठबंधन की हार के बाद घटक दलों के बीच अब मंथन का सिलसिला शुरू होने वाला है. दरअसल, आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है. यह बैठक तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर होगी. साथ ही इसमें राजद के हारे हुए प्रत्याशी भी पहुंचेंगे. इस बैठक को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. संभावना जताई जा रही है कि हार को लेकर कहां-क्या कमी रह गई, उस पर चर्चा हो सकती है.
Also Read: Bihar News: भाजपा की ओर झुके लालू के लाल, तेज प्रताप ने राजग को दिया नैतिक समर्थन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










