RJD का खेल खराब करेंगे मोहन यादव, संभालेंगे प्रचार की कमान, लालू यादव पर जमकर बरसे

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Oct 2025 10:13 PM

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार के विक्रम विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने नीतीश सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि एनडीए ने बिहार में सुशासन और विकास की नई दिशा दी है. लालू यादव और कांग्रेस ने प्रदेश को अंधेरे में धकेला था.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA के लिए प्रचार का कमान पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री, सीएम और बड़े नेता संभालेंगे. इसी क्रम में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को बिहार के विक्रम विधानसभा पहुंचे. मोहन यादव बिहार के उस क्षेत्र में ज्यादा प्रचार करते नजर आयेंगे जहां यादव जाति बड़ी संख्या में है. बीजेपी इस रणनीति से यादव जाति में एक खास मैसेज देना चाहती है.

राजद और कांग्रेस ने बिहार को बर्बाद किया

एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोहन यादव ने कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए सरकार में राज्य को नई दिशा दी है. उन्होंने कहा कि बिहार गौतम बुद्ध की धरती है और यहां की जनता ने पहले जंगलराज का दौर भी देखा है. कांग्रेस और राजद की सरकारों में लाइसेंस, कोटा और परमिट का राज चलता था. इससे देश और बिहार की हालत बहुत खराब हो गई थी. कांग्रेस ने युवाओं की प्रतिभा को दबाया और बिहार को बर्बाद किया.

मोहन यादव ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन किया था. उन्होंने कहा कि एनडीए और भाजपा में लोकतंत्र की सच्ची भावना है, जहां एक चाय बेचने वाला भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है.

राहुल गांधी पर उठाये सवाल

मोहन यादव ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि लाल किताब वाले नेता को न तो भाषा का ज्ञान है और न ही भावनाओं की समझ. वह बार-बार सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगते हैं लेकिन अपनी गलतियों से नहीं सीखते. मोहन यादव ने कांग्रेस को परिवारवादी पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हमेशा देश को पीछे खींचा है.

पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बात

मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में बड़ा बदलाव आया है. गरीबों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है और भारत की साख पूरी दुनिया में बढ़ी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के पक्ष में फैसला दिया. अब मथुरा में भी श्रीकृष्ण की नगरी में न्याय होगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी सरकार

एमपी के सीएम ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार फिर से बनेगी. उन्होंने पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में भी जनता को संबोधित किया और कहा कि बिहार में विकास और सुशासन की रफ्तार जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: 11 नवंबर को दानापुर में होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, रामकृपाल यादव vs रीतलाल यादव, बीजेपी vs आरजेडी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन