Murder in Mokama: दुलारचंद की हत्या पर आया पुलिस का बयान, किया बड़ा खुलासा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 30 Oct 2025 6:50 PM

विज्ञापन

दुलारचंद यादव

Murder in Mokama: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा में जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर हमला हुआ. इस हमले में उनके चाचा दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना से क्षेत्र में तनाव है. अब इस घटना पर पुलिस की प्रतिक्रिया आई है...

विज्ञापन

Murder in Mokama: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा टाल क्षेत्र में गुरुवार को दो गुटों के बीच फायरिंग की घटना हुई. इसमें जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की मौत हो गई. वे उस समय चुनाव प्रचार कर रहे थे जब विवाद हिंसा में बदल गया. चश्मदीदों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच गोलियां चलीं, इससे दहशत फैल गई. इस दौरान दुलारचंद यादव को गोली लग गई और मौके पर ही उनकी जान चली गई.

जांच में जुटी पुलिस

दुलारचंद यादव की गिनती कभी लालू यादव के नजदीकी लोगों में होती थी. हाल के दिनों में जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे. कुछ दिन पहले ही उन्होंने लल्लू मुखिया के समर्थन में एक गीत भी जारी किया था. मोकामा टाल इलाके में उनकी गहरी पकड़ थी. घटना की जानकारी मिलते ही ASP बाढ़, स्थानीय थाना पुलिस और ग्रामीण SP मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल इलाके में तनाव है.

पुलिस ने घटना पर क्या बताया

इस मामले पर बाढ़-2 SDPO अभिषेक सिंह ने बताया, “पुलिस को सूचना मिली थी कि टाल क्षेत्र में 2 पार्टियों का काफिला जा रहा था. किसी बात को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर गोली मारने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया जा रहा है. FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. FSL टीम को सूचित कर दिया गया है. टीम जांच करेगी.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेजस्वी यादव क्या बोले

तेजस्‍वी यादव ने इस हत्‍या पर राज्‍य सरकार को कठघड़े में खड़ा करते हुए कई सवाल दागे. उन्होंने कहा कि चुनाव और लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं लेकिन बिहार में आचार संहिता लगी हुई है और लोग बंदूक गोली लेकर घूम रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि बिहार में दो सौ राउंड गोली चल जाती है, कोई कुछ नहीं बोलता है. पुलिस कुछ नहीं करती है. आज दुलार चंद जी की हत्‍या हो गई.

तेजस्‍वी यादव ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि मोदी जी 30 साल पहले की बात करते हैं. लेकिन आज तीस मिनट पहले क्‍या हुआ? तेजस्‍वी ने कहा, आज सिवान में एक एएसआई हत्‍या कर दी गई. दूसरी ओर मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्‍या कर दी गई. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिवान और मुजफ्फरपुर में जनसभा थी. इस जनसभा में उन्‍होंने बिहार के जंगल राज का जिक्र करते हुए आरजेडी पर तीखा हमला बोला था.

इसे भी पढ़ें: मंच पर भाषण दे रहे थे चिराग, तभी मोदी ने रूडी के कान में कुछ कहा, राम मंदिर का भी हुआ जिक्र

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन