Bihar Election 2025: मुंगेर में पत्थरबाजी तो मोकामा में शांति, इधर विपक्षी पार्टी ने प्रशासन पर लगाए धीमी वोटिंग कराने के आरोप
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Nov 2025 1:50 PM
मोकामा में मतदान करते लोग
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग जारी है. बेगूसराय के लोग सबसे अधिक संख्या में वोटिंग में भाग ले रहे हैं तो राजधानी पटना में सुस्ती देखी जा रही है. इसी बीच खबर आ रही है कि मुंगेर जिले में वोटिंग के बीच पत्थरबाजी हुई है.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जारी मतदान के बीच मुंगेर के तारापुर विधानसभा के टेटिया बंपर प्रखंड के मध्य विद्यालय में बूथ संख्या 227 पर पुलिस के साथ मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई है. इस मामले में 6 युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. डीएसपी अनिल कुमार एवं थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं पुलिस जवान घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ चुनाव से चंद दिन पहले मोकामा में हुई हिंसा के बाद आज शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है. यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं.
मोकामा में मुकाबला दो बाहुबलियों के बीच
बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा सबसे हॉट सीट है. यहां मुकाबला दो बाहुबलियों के बीच है. जदयू ने यहां से अनंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है तो राजद के सिंबल पर सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी चुनावी मैदान में है. मोकामा विधानसभा का जातीय समीकरण भूमिहार, यादव और धानुक जातियों के इर्द-गिर्द घूमता है.
मोकामा में लगभग 82 हजार भूमिहार, 61 हजार यादव ववोटर हैं. इसके अलावा वैश्य, पासवान, दलित और मुसलमान वोटर भी नतीजे में अहम भूमिका निभाते हैं.
राजद ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
जारी वोटिंग के बीच राजद ने अपने ऑफिसियल हैंडल से X पर लिखा, “हार की हताशा में भाजपाइयों की गुंडागर्दी शुरू, मरीचा चौक, सराय में राजद कार्यकर्ता पर भाजपाई गुंडे और उसके भाई ने चाकू से हमला किया! इन अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर चुनाव आयोग अपनी निष्पक्षता सिद्ध करे! बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कई बूथों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि राजद व महागठबंधन समर्थित मतदाताओं वाले बूथों पर जानबूझकर धीमी वोटिंग प्रशासन के द्वारा करवाई जा रही है. चुनाव आयोग चुनावी प्रक्रिया में शुचिता और निष्पक्षता बनाए रखे और संबंधित अवैध गतिविधियों में लिप्त अधिकारियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करे.”
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: ‘बिजली काट दी जा रही है…’, बिहार में जारी वोटिंग के बीच RJD ने लगाए गंभीर आरोप, ECI से की एक्शन की अपील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










