Bihar Election 2025: दुलारचंद के गांव में BJP-JDU का हाल खस्ता, नहीं मिला एक भी पोलिंग एजेंट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Nov 2025 1:58 PM
दुलारचंद के गांव में पुलिस के जवान
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले फेज में 121 सीटों पर वोटिंग के साथ कई हाई-प्रोफाइल मुकाबले सुर्खियों में हैं. 9 बड़े बाहुबलियों की मौजूदगी ने चुनावी जंग को और भी गर्मा दिया है. मोकामा से लेकर सीवान और दानापुर तक तनाव, प्रतिस्पर्धा और राजनीतिक दांव-पेंच चरम पर दिख रहे हैं. दुलारचंद यादव के गांव में तो बीजेपी-JDU को पोलिंग एजेंट भी नहीं मिले.
Table of Contents
Bihar Election 2025: पहले चरण में बिहार की 121 सीटों पर वोटिंग जारी है और 9 बड़े बाहुबलियों की उपस्थिति ने कई क्षेत्रों में मुकाबला बेहद दिलचस्प बना दिया है. सबसे अधिक चर्चा मोकामा की हो रही है, जहां जेडीयू उम्मीदवार और बाहुबली अनंत सिंह का सीधा मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी से है, जो खुद बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी हैं. मतदान से पहले सूरजभान और वीणा देवी ने पूजा-अर्चना कर शांतिपूर्ण मतदान की अपील की.
जेडीयू और बीजेपी को नहीं मिला पोलिंग एजेंट
मोकामा में दुलारचंद हत्याकांड के बाद बने तनावपूर्ण माहौल का असर यह रहा कि जेडीयू और बीजेपी को तारतर इलाके में एक भी पोलिंग एजेंट नहीं मिल सका. वहीं सूरजभान सिंह ने कहा, “आज लोकतंत्र का बड़ा त्योहार है, लोग भाईचारा दिखाएं और निर्भय होकर मतदान करें.”
सीवान के रघुनाथपुर में भी रोमांचक मुकाबला
सीवान के रघुनाथपुर में भी मुकाबला रोमांचक है. शहाबुद्दीन की मां ने अपने पोते ओसामा शहाब के पक्ष में मतदान किया. आरजेडी ने ओसामा को टिकट देकर अपने पुराने गढ़ को फिर से मजबूत करने की कोशिश की है, जबकि जेडीयू ने उनके खिलाफ विकास कुमार सिंह को मैदान में उतारा है.
दानापुर में रामकृपाल और रीतलाल में मुकाबला
दानापुर में बीजेपी के रामकृपाल यादव का मुकाबला आरजेडी के रीतलाल यादव से है, जिन पर कई संगीन आरोप हैं और वे इस समय रंगदारी मामले में जेल में बंद हैं. वैशाली के लालगंज में बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला आरजेडी के टिकट पर चुनौती दे रही हैं. इस सीट पर शुक्ला परिवार का लंबा राजनीतिक इतिहास रहा है.
हुलास पांडेय और रणधीर सिंह भी मैदान में
इसके अलावा ब्रह्मपुर में एलजेपी-आर के हुलास पांडे और मांझी में जेडीयू उम्मीदवार रणधीर सिंह भी सुर्खियों में हैं. हुलास पांडे कुख्यात सुनील पांडे के भाई हैं, जबकि रणधीर सिंह बाहुबली प्रभुनाथ सिंह के पुत्र हैं. पहले फेज की वोटिंग में इन बाहुबलियों की मौजूदगी ने कई सीटों को हाई-प्रोफाइल बना दिया है, और अब सबकी नजरें मतदान प्रतिशत और नतीजों पर टिकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










