Anant Singh: मोकामा हत्याकांड पर आया अनंत सिंह का बयान, कहा- ये सब सूरजभान सिंह का खेला है
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 30 Oct 2025 7:14 PM
अनंत सिंह
Anant Singh: मोकामा में जन सुराज नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है. जन सुराज के समर्थक और मृतक के परिजन अनंत सिंह पर इस घटना का आरोप लगा रहे हैं. अब इस पूरे मामले पर अनंत सिंह की प्रतिक्रिया आई है.
Anant Singh: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मोकामा सीट पर जब जन सुराज नेता पियूष प्रियदर्शी के समर्थन में दुलारचंद यादव प्रचार कर रहे थे तब उनकी हत्या कर दी गई. घटना के बाद से स्थिति को काबू में करने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है. अब इस पूरे मामले पर मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह का बयान सामने आया है.
प्रचार करने गए थे हम- अनंत सिंह
दुलारचंद यादव की हत्या के बाद माेकामा के एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह ने कहा कि हमलोग चुनाव प्रचार कर रहे थे. रास्ता में देखे की 100 से अधिक गाड़ी खड़ा है. हमलोग समझे कि कोई और वोट मांग रहा है. इसके बाद हमलोग आये. इसी दौरान वे लोग मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे. किसी को कुछ भी बोलने से मना किया गया. 30 गाड़ी हमलोग आगे बढ़ गये और 10 गाड़ी पीछे रह गये. उन गाड़ियों में रहे समर्थकों को मारना-पीटना शुरू कर दिया. सब अंगुली में पंजा पहने हुए था और रोड़ा रखे हुए था.
सूरजभान का यह खेला था कि किसी तरह से मारपीट हो जाये. पूरा खेला सूरजभान का है. वह दुलारचंद यादव को इसलिए अपने साथ रखे हुए था ताकि उससे गाली-गलौज कराया जा सके. जमात पर सबसे पहले दुलारचंद यादव ने ही हाथ छोड़ा था. उस समय हमलोग 30-40 गाड़ी से आगे थे. हमलावरों ने 10 गाड़ियों में तोड़फोड़ की. उनके समर्थक के सभी 10 गाड़ियों को बूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. एक गाड़ी तो वहीं छोड़ना पड़ गया.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मामले पर क्या बोली पुलिस
दुलारचंद की हत्या पर बाढ़-2 SDPO अभिषेक सिंह ने बताया, “पुलिस को सूचना मिली थी कि टाल क्षेत्र में 2 पार्टियों का काफिला जा रहा था. किसी बात को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर गोली मारने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया जा रहा है. FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. FSL टीम को सूचित कर दिया गया है. टीम जांच करेगी.”
इसे भी पढ़ें: मंच पर भाषण दे रहे थे चिराग, तभी मोदी ने रूडी के कान में कुछ कहा, राम मंदिर का भी हुआ जिक्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










