महागठबंधन वाले क्यों तय नहीं कर पा रहे उम्मीदवार, बीजेपी के बड़े नेता ने बताई वजह

Published by :Paritosh Shahi
Published at :18 Oct 2025 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
Nityanand Rai

नित्यानंद राय

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 को लेकर NDA गठबंधन में सीट बंटवारा महागठबंधन के मुकाबले सही तरीके से हो गया है. एक तरफ NDA दो दिन पहले अपने सभी उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है तो दूसरी तरफ महागठबंधन में शामिल दलों के भीतर ही घमासान मचा हुआ है. अब इस मसले पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता नित्यानंद राय ने तंज कसा है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी खूब हो रही है. महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है. NDA में भी सीट बंटवारे को लेकर सभी पार्टियों के नेताओं के बीच काफी माथापच्ची हुई. कई दौर तक चले बैठकों के बाद बीजेपी, जदयू, लोजपा (रा), हम और रालोमो के बीच सब तय हो गया. लेकिन विपक्षी गठबंधन में अभी भी घमासान मचा हुआ है.

इसी बीच महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध पर नित्यानंद राय ने चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के दल अब तक यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ कौन मैदान में उतरेगा, क्योंकि उन्हें पहले से अपनी हार दिख रही है.

महागठबंधन के उम्मीदवार टिकट लेने से हिचकिचा रहे

नित्यानंद राय ने पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे पर सहमति न बनना उनकी कमजोरी को दर्शाता है. उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार की जनता एनडीए के पक्ष में है और महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ेगा. राय ने कहा, “महागठबंधन के कई संभावित उम्मीदवार अब टिकट लेने से भी हिचकिचा रहे हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि परिणाम उनके पक्ष में नहीं आएंगे.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पीएम मोदी देश में बहा रहे विकास की गंगा

भाजपा नेता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है. एनडीए सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर काम करते हुए 30 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है. उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर सरकार आगे बढ़ रही है, जबकि विपक्ष के पास अब जनता के सामने कहने को कुछ नहीं बचा है. बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: चिराग के 17 उम्मीदवार को राजद, 4 को लेफ्ट और 2 को कांग्रेस उम्मीदवार देंगे टक्कर, देखिये सीटों के नाम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है।. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के पटना जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन