बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का माद्दा सिर्फ LJP के पास, सीट शेयरिंग से पहले चिराग के जीजा ने दिया बड़ा संदेश
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Sep 2025 3:03 PM
Arun Bharti and Chirag Paswan
Bihar Elections 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जीजा और लोजपा (रा) सांसद अरुण भारती ने एक पोस्ट के जरीय बताया है कि बिहार में अकेले चुनाव लड़ने की ताकत सिर्फ उनकी ही पार्टी के पास है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर 2020 में हुए चुनाव में लोजपा (रा) सभी सीटों पर लड़ती तो पार्टी का वोट शेयर 10 प्रतिशत होता.
Bihar Elections 2025: एनडीए में शामिल सभी दलों ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है. इस गठबंधन में शामिल पांच दलों के बीच में शीट शेयरिंग का फार्मूला क्या होगा इसे लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकरी सामने नहीं आई है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस बार जदयू 102, बीजेपी 101, लोजपा (रा) 20, हम और आरएलएम 10-10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. इस बीच लोजपा संसद अरुण भारती का एक पोस्ट सामने आया है जिसकी चर्चा बिहार की सियासत में हो रही है. इस पोस्ट के जरीय भारती याद दिला रहे हैं कि उनकी पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव में उतरी थी.

अरुण भारती ने पोस्ट में क्या लिखा
लोजपा सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की असली रीढ़ हैं. पार्टी के लिए जी-जान से मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की यह स्वाभाविक उम्मीद होती है कि एक दिन उन्हें भी पार्टी की तरफ से जनप्रतिनिधि बनकर जनता की सेवा करने का अवसर मिले. 2020 में जब गठबंधन धर्म के कारण हम अपने कार्यकर्ताओं की इस भावना और उम्मीदों को पूरा नहीं कर सके, तब हमने अकेले चुनाव लड़ने का साहसिक निर्णय लिया. यह केवल चुनावी राजनीति नहीं थी, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान था.”
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
हमारा वोट प्रतिशत 10 प्रतिशत होता
अरुण भारती ने आगे लिखा, “भले ही उस चुनाव में हम केवल एक सीट जीत पाए, लेकिन सच्चाई यह है कि 137 सीटों पर चुनाव लड़कर हमें 6% वोट मिला था. अगर हम पूरे 243 सीटों पर चुनाव लड़ते, तो हमारा वोट प्रतिशत 10% से भी अधिक होता. यह हमारे कार्यकर्ताओं की ताकत और जनता के विश्वास का जीता-जागता सबूत था. असल में, यह हमारी रणनीतिक चाल और राजनीतिक चरित्र का हिस्सा रहा है. 2020 ने साफ कर दिया कि अगर बिहार की राजनीति में कोई पार्टी अकेले चुनाव लड़ने का माद्दा रखती थी, तो वह केवल लोक जनशक्ति पार्टी थी.”
सम्मानजनक सीट की मांग करती आ रही है पार्टी
चिराग पासवान से जब भी सवाल होता है कि क्या वो एनडीए गठबंधन के साथ मजबूती से हैं तो उनका जवाब हां होता है. लेकिन साथ में वो और उनकी पार्टी अक्सर सम्मानजनक सीटों की संख्या का दावा करती है. पिछले कुछ महीनों में चिराग कई बार दोहरा चुके हैं कि उनका मन अब दिल्ली की राजनीति में नहीं लगता इसलिए वो बिहार की राजनीति करना चाहते हैं.
इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के 6 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










